10 lines on children’s day in Hindi
जैसा कि नाम से ही पता चलता है बाल दिवस मतलब बच्चों का दिन, यह दिन बच्चों के लिए बहुत खास होता है। यह दिन विद्यालय में समारोह के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय में अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं बाल दिवस बच्चों के प्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

बाल दिवस पर निबंध 10 लाइन
- बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर के दिन को मनाया जाता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए भारत में उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
- बाल दिवस के दिन बच्चे अपने विद्यालयों में गीत, नृत्य तथा नाटक आदि प्रस्तुत करते हैं।
- इस दिन भारत के प्रत्येक स्कूल में बच्चों को मिठाइयां, उपहार तथा अन्य वस्तुएं बांटी जाती हैं।
- नेहरू का कहना था कि आज के बच्चे ही कल का नया भारत बनाएंगे और यही हमारा भविष्य तय करेंगे।
- बाल दिवस के दिन विद्यालयों में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं जिसने बच्चों को सम्मानित किया जाता है।
- भिन्न-भिन्न देशों में अलग-अलग तारीख को बाल दिवस मनाते हैं।
- बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
पढ़ें… मेरी मॉं पर 10 लाइन वाक्य | 10 lines on my mother in Hindi
पढ़ें… हॉकी पर 10 लाइन हिंदी में | 10 lines on hockey in Hindi