दीपावली पर 10 लाइन | 10 lines on Diwali in Hindi

10 lines on Diwali in Hindi

दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है यह भारत का सबसे बड़ा और लोकप्रिय त्यौहार है। इस दिन सभी विद्यालय और कार्यालयों की छुट्टी होती है। दीपावली पर 10 लाइन निबंध कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्रों की परीक्षाओं में पूछा जाता है तो आइए दीपावली पर 10 लाइन (10 lines on Diwali in Hindi) निबंध को समझते हैं।

दीपावली पर 10 लाइन

दीपावली पर 10 लाइन

  1. दीपावली हिंदुओं का एक धार्मिक और पवित्र त्योहार है।
  2. दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाई जाती है।
  3. इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और आपस में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
  4. दीपावली के दिन सभी के घरों में नए नए पकवान बनाए जाते हैं।
  5. दीपावली को दीपों का त्योहार या रोशनी का त्योहार (festival of lights) भी कहा जाता है।
  6. दीपावली का त्यौहार भगवान राम के चौदह वर्ष का वनवास लौटने की याद में मनाया जाता है।
  7. दीपावली पांच दिन का त्यौहार का है इसके पहला दिन धनतेरस होता है। एवं पांचवा दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है।
  8. दीपावली के दिन सभी लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी जी और भगवान श्री गणेश की पूजा करते हैं।
  9. दीपावली के दिन सभी लोग अपने घरों को दीपक, मोमबत्तियां या बिजली की लाइटों से सजाते हैं।
  10. हम सभी दीपावली को बहुत धूमधाम से और आपस में मिलजुल कर मनाते हैं।

पढ़ें… मेरा गांव पर 10 लाइन | 10 lines on my village in Hindi
पढ़ें… ईद पर 10 लाइन निबंध | 10 lines on Eid in Hindi


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *