फुटबॉल पर 10 लाइन | 10 lines on football in Hindi

10 lines on football in Hindi

फुटबॉल विश्व का सबसे अधिक खेला जाने वाला खेल है यह विश्व के विभिन्न देशों में खेला जाता है लेकिन भारत में क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे अधिक पसंद करने वाला खेल फुटबॉल है। भारत में भी इस खेल की रूचि काफी बढ़ रही है।

फुटबॉल पर 10 लाइन

फुटबॉल पर 10 लाइन

  1. फुटबॉल दुनिया का सबसे अधिक खेला जाने वाला खेल है।
  2. फुटबॉल खेल को सबसे पहले इंग्लैंड में खेला गया था।
  3. फुटबॉल में दो टीमों के बीच खेला जाता है प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या 11-11 होती है।
  4. फुटबॉल खेल 90 मिनट का होता है जिसे 45-45 मिनट के दो भागों में खेला जाता है।
  5. फुटबॉल खेल में जो टीम अधिक गोल करती है खेल समाप्त होने के बाद उस टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।
  6. फुटबॉल में गेंद का वजन 396 से 453 ग्राम तक होता है।
  7. क्रिकेट की तरह ही फुटबॉल खेल में भी टॉस होता है।
  8. फुटबॉल में बॉल को पैरों से मारकर विपक्षी टीम के गोलपोस्ट में पहुंचाने को गोल कहते हैं।
  9. फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हर चार साल में होता है।
  10. इस खेल से हमारे मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है।

पढ़ें… मेरा देश महान पर 10 लाइन | 10 lines on mera desh mahan in Hindi
पढ़ें… हॉकी पर 10 लाइन हिंदी में | 10 lines on hockey in Hindi


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *