इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रचा है, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो किसी एक टीम से नहीं, बल्कि 9 अलग-अलग टीमों से खेल चुका है। यह रिकॉर्ड किसी भी अन्य खिलाड़ी के नाम नहीं है, जिससे यह क्रिकेटर आईपीएल इतिहास में एक अनोखी पहचान बना चुका है। ये खिलाड़ी जिसने अलग-अलग टीमों में खेलकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया हे।

इस खिलाड़ी ने खेली है 9 टीमों से आईपीएल

Aaron Finch
Aaron Finch

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व कप्तान Aaron Finch के नाम है। फिंच ने अपने आईपीएल करियर में कुल 9 टीमों का हिस्सा बनकर यह अनोखा मुकाम हासिल किया है। 2010 से लेकर 2022 तक, उन्होंने अलग-अलग सीजन में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

  1. राजस्थान रॉयल्स (2010) – फिंच ने अपना आईपीएल डेब्यू राजस्थान रॉयल्स से किया।
  2. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) (2011-2012) – दो सीजन तक दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे।
  3. पुणे वॉरियर्स इंडिया (2013) – 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया से खेले।
  4. सनराइजर्स हैदराबाद (2014) – 2014 में SRH में शामिल हुए।
  5. मुंबई इंडियंस (2015) – 2015 में MI की जर्सी पहनी।
  6. गुजरात लॉयंस (2016-2017) – दो सीजन तक गुजरात लॉयंस से जुड़े रहे।
  7. किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) (2018) – 2018 में KXIP के लिए खेले।
  8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2020) – 2020 में RCB में जगह मिली।
  9. कोलकाता नाइट राइडर्स (2022) – 2022 में KKR की टीम में शामिल हुए।

Aaron Finch का अनोखा रिकॉर्ड

Aaron Finch
Aaron Finch

Aaron Finch का यह रिकॉर्ड इसलिए खास है क्योंकि आईपीएल के इतिहास में किसी अन्य खिलाड़ी ने इतनी ज्यादा टीमों का हिस्सा नहीं बना। आमतौर पर खिलाड़ी 2-4 फ्रेंचाइजी बदलते हैं, लेकिन फिंच ने 9 टीमों से खेलकर अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि, उन्हें आईपीएल में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से उन्हें आईपीएल के इतिहास में हमेशा यादगार बनाएगी।

यह भी पढ़े :आईपीएल के बाद अगले एक साल कुछ ऐसा हैं टीम इंडिया का शेड्यूल, इन टीमों के खिलाफ होगी सीरीज