न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स, जिन्होंने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत (IND vs NZ) के खिलाफ शतक लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से उनका जीवन संघर्षशील रहा है और उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे।

मैच फिक्सिंग आरोपों के बाद नहीं था काम

IND vs NZ
IND vs NZ

मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद कानूनी लड़ाइयों के चलते उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई थी, जिसके कारण उन्हें बस अड्डों की सफाई जैसे काम करने पड़े थे। उसके अलावा उन्होंने ट्रक चलाने तक का काम किया, लेकिन उसके बाद उनको बिमारियों ने परेशान किया।

बिमारी ने क्रिस केन्स की हालत को किया और खराब

IND vs NZ
IND vs NZ

हाल के वर्षों में क्रिस केर्न्स गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2021 में, उन्हें गंभीर हृदय समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

हृदय शल्य चिकित्सा के बाद, केर्न्स को स्पाइनल स्ट्रोक का सामना करना पड़ा, जिससे उनके पैरों में लकवा मार गया। इसके बाद, फरवरी 2022 में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें आंत का कैंसर (कोलन कैंसर) हो गया है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी और विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज कराना पड़ा।

इन स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद, केर्न्स ने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे बैसाखी की मदद से चलते हुए दिखाई दिए, जो उनके सुधार का संकेत है।

यह भी पढ़े:कौन बनेगा नेक्स्ट Fab 4,शुभमन गिल,रचिन रविंद्र,इब्राहिम जादरान और जेपी इंग्लिश है रेस में शामिल