नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन इन दोनों के बारे में हम पिछले दो लेखों में विस्तार पूर्वक अध्ययन कर चुके हैं। अगर आपने पिछले लेख नहीं पढ़े हैं तो उन दोनों का लिंक हमने नीचे दिया प्रस्तुत किया है। वहां से आप नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं।
पढ़ें…. नाभिकीय विखंडन क्या है, उदाहरण समझाइए, ऊर्जा, समीकरण
पढ़ें…. नाभिकीय संलयन किसे कहते हैं उदाहरण | Nuclear fusion in Hindi
नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन में अंतर
वह प्रक्रिया जिसमें एक भारी नाभिक पर न्यूट्रॉन की बमबारी करने से दो हल्के नाभिकों में विखंडित होने की प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन कहते हैं।
तथा विपरीत जिसमें दो हल्के नाभिक संलयित होकर एक भारी नाभिक का निर्माण करते हैं। इस प्रकार की प्रक्रिया को नाभिकीय संलयन कहते हैं।
पढ़ें…. नाभिकीय रिएक्टर क्या है, परमाणु भट्टी का सचित्र वर्णन कीजिए, उपयोग, खोज
नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन में अंतर निम्न प्रकार से स्पष्ट किया गया है।
- एक भारी नाभिक पर न्यूट्रॉन की बमबारी करने से दो हल्के नाभिकों में विखंडित होने की प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन कहते हैं। जबकि दो हल्के नाभिक संलयित होकर एक भारी नाभिक का निर्माण करते हैं। इस प्रकार की प्रक्रिया को नाभिकीय संलयन कहते हैं।
- नाभिकीय विखंडन ताप की साधारण मात्रा पर भी कराई
- जा सकती है। जबकि नाभिकीय संलयन केवल उच्च ताप पर ही कराई जा सकती है।
- नाभिकीय विखंडन में 200 MeV लगभग ऊर्जा मुक्त होती है। जबकि नाभिकीय संलयन में 24 MeV ऊर्जा मुक्त होती है।
- नाभिकीय विखंडन प्रकिया केवल भारी तत्वों के नाभिकों में ही कराई जा सकती है। जबकि नाभिकीय संलयन प्रक्रिया केवल हल्के तत्वों के नाभिकों में ही कराई जा सकती है।
- नाभिकीय विखंडन को सरलता से नियंत्रित किया जा सकता है। जबकि नाभिकीय संलयन को सरलता से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
- नाभिकीय विखंडन में ऊर्जा परिवर्तन की प्रतिशत क्षमता कम होती है। जबकि नाभिकीय संलयन में ऊर्जा परिवर्तन की प्रतिशत क्षमता अधिक होती है।
- नाभिकीय विखंडन में द्रव्यमान की क्षति होती है। तथा नाभिकीय संलयन में भी द्रव्यमान की क्षति हो जाती है। जो ऊर्जा के रूप में मुक्त होती है।
- परमाणु बम नाभिकीय विखंडन का एक उदाहरण है जबकि हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन का एक उदाहरण है।