विद्युत फ्लक्स क्या है SI मात्रक, विमीय सूत्र क्या होता है एवं यह कैसी राशि है

विद्युत फ्लक्स

विद्युत क्षेत्र में स्थित किसी पृष्ठ से उसके लम्बवत् दिशा में गुजरने वाली विद्युत बल रेखाओं की संख्या को उस पृष्ठ से बद्ध विद्युत फ्लक्स (electric flux in Hindi) कहते हैं। इसे ΦE से प्रदर्शित करते हैं। विद्युत फ्लक्स एक अदिश राशि है।

विद्युत फ्लक्स क्या है
विद्युत फ्लक्स

चित्र (a) के अनुसार किसी विद्युत क्षेत्र E के कारण पृष्ठ A से बद्ध विद्युत फ्लक्स
ΦE = \small \overrightarrow{E} · \overrightarrow{A}
चूंकि विद्युत बल रेखाएं पृष्ठ के लंबवत हैं। तब θ = 0°
तो विद्युत फ्लक्स
ΦE = EA cosθ
ΦE = EA cos0° (चूंकि cos0° = 1)
\footnotesize \boxed { Φ_E = EA }

चित्र (b) के अनुसार किसी विद्युत क्षेत्र E के कारण पृष्ठ A से बद्ध विद्युत फ्लक्स
ΦE = \overrightarrow{E} · \overrightarrow{A}
चूंकि विद्युत बल रेखाएं पृष्ठ से θ कोण बनाती हैं।
तो विद्युत फ्लक्स
\footnotesize \boxed { Φ_E = EA cosθ }

इस सूत्र द्वारा विद्युत फ्लक्स को इस प्रकार भी परिभाषित कर सकते हैं कि विद्युत फ्लक्स का मान विद्युत क्षेत्र तथा पृष्ठ क्षेत्रफल के अदिश गुणनफल (स्केलर गुणन) के बराबर होता है।

विद्युत फ्लक्स का मात्रक और विमा

विद्युत फ्लक्स का मात्रक = E का मात्रक × A का मात्रक
ΦE का मात्रक = न्यूटन/कूलाम × मीटर2
ΦE का मात्रक = न्यूटन-मीटर2/कूलाम
अतः विद्युत फ्लक्स का मात्रक न्यूटन-मीटर2/कूलाम या वोल्ट-मीटर होता है।

विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र = E का विमीय सूत्र × A का विमीय सूत्र
ΦE का विमीय सूत्र = [MLT-2]/[AT] × [L2]
ΦE का विमीय सूत्र = [ML3T-3A-1]
अतः विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र [ML3T-3A-1] होता है।

धनात्मक व ऋणात्मक विद्युत फ्लक्स

यदि किसी पृष्ठ से विद्युत बल रेखाएं बाहर की ओर निकल रही हों तब विद्युत फ्लक्स ऋणात्मक होता है अथवा यदि विद्युत बल रेखाएं पृष्ठ के अंदर प्रवेश कर रही हैं तो विद्युत फ्लक्स धनात्मक होगा।

पढ़ें… विद्युत आवेश तथा क्षेत्र नोट्स | physics class 12 chapter 1 notes in Hindi
पढ़ें… वान डी ग्राफ जनित्र क्या है रचना एवं कार्य विधि, इसके उपयोग बताइए

विद्युत फ्लक्स संबंधी प्रश्न उत्तर

Q.1 विद्युत फ्लक्स का मात्रक क्या है?

Ans. न्यूटन-मीटर2/कूलाम या वोल्ट-मीटर

Q.2 विद्युत फ्लक्स का विमीय सूत्र क्या होगा?

Ans. [ML3T-3A-1]

Q.3 विद्युत फ्लक्स कैसी राशि है?

Ans. अदिश


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *