विद्युत बल रेखाएं किसे कहते हैं इससे संबंधित दो या एक नंबर में प्रश्न कभी-कभी आ जाता है। इसलिए आप इसे ध्यान से जरूर पढ़ें।
विद्युत बल रेखाएं
विद्युत क्षेत्र में वह काल्पनिक रेखाएं जिन पर एकांक धनावेश चलता है। उन रेखाओं को विद्युत बल रेखाएं कहते हैं।

चित्र द्वारा विद्युत बल रेखाओं को आसानी से समझा जा सकता है। कि विद्युत क्षेत्र में बल रेखाएं एकल धन आवेश के कारण बहिर्मुखी होती हैं। अर्थात विद्युत बल रेखाएं आवेश के केंद्र से निकलती हुई अनंत तक सीधी रेखा में प्रतीत होती हैं। तथा विद्युत क्षेत्र में विद्युत बल रेखाएं एकल ऋण आवेश के कारण अंतर्मुखी होती हैं। अर्थात विद्युत बल रेखाएं आवेश के केंद्र पर मिलती हुई प्रतीत होती है।

प्रस्तुत चित्र में दो बराबर तथा समान आवेशों एवं दो बराबर तथा विपरीत आवेशों के बीच विद्युत बल रेखाएं खींची गई हैं। इस चित्र से स्पष्ट होता है कि दो बराबर तथा विपरीत आवेशों से उत्पन्न विद्युत बल रेखाएं धन आवेश से प्रारंभ होकर ऋण आवेश पर समाप्त हो जाती है। जबकि दो बराबर तथा समान आवेशों से उत्पन्न विद्युत बल रेखाएं दोनों धन आवेशों के मध्य बिंदु से एक दूसरे को प्रतिकर्षित करती हैं। इस बिंदु पर परिणामी क्षेत्र शून्य होता है इस बिंदु को उदासीन बिंदु कहते हैं।
पढ़ें… चुंबकीय बल रेखाएं किसे कहते हैं, क्षेत्र रेखाएं, गुण, परिभाषा एवं विद्युत बल रेखाओं में अंतर
पढ़ें… विद्युत फ्लक्स क्या है SI मात्रक, विमीय सूत्र क्या होता है एवं यह कैसी राशि है
विद्युत बल रेखाओं के गुण
- विद्युत बल रेखाएं धन आवेश से प्रारंभ होकर ऋण आवेश पर समाप्त हो जाती हैं।
- यदि आवेश एकल होता है तो ये रेखाएं अनंत से प्रारंभ अथवा अनंत पर समाप्त होती हैं।
- यह रेखाएं एक-दूसरे को काटती नहीं हैं। चूंकि यदि यह रेखाएं एक-दूसरे को काटती हैं, तो उस कटान बिंदु पर बल की दो दिशाएं होंगी, जो कि असंभव है।
विद्युत बल रेखाओं सम्बंधित प्रश्न
Q.1 विद्युत बल रेखा का दूसरा नाम क्या है?
Ans. क्षेत्र रेखाएं