Gujarat Titans
Gujarat Titans

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Gujarat Titans (GT) ने आते ही अपनी छाप छोड़ दी थी। 2022 में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती थी, और अब 2025 के लिए वे एक बार फिर खिताब जीतने की तैयारी में हैं। लेकिन इस बार चर्चा टीम के प्रदर्शन से ज्यादा उसकी नई डील को लेकर है। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बिक्री होने जा रही है, और इससे Gujarat Titans का भविष्य और भी दिलचस्प हो गया है।

7500 करोड़ में हुई डील अब Gujarat Titans बनी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी

Gujarat Titans
Gujarat Titans

अहमदाबाद की मशहूर Torrent Group ने Gujarat Titans के 67% हिस्सेदारी को ₹7,500 करोड़ (लगभग $856 मिलियन) में खरीदने का सौदा तय कर लिया है। यह सौदा फिलहाल BCCI की मंजूरी के बाद है, लेकिन इसके बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन जाएगी। इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 2021 में ₹7,090 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन Gujarat Titans की यह डील उस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

Torrent Group भारत की एक जानी-मानी कंपनी है, जो फार्मा, पावर और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में काम करती है। अब यह आईपीएल में कदम रखकर क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।

Gujarat Titans की रणनीति ipl 2025 के लिए

Gujarat Titans
Gujarat Titans

Gujarat Titans ने 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद Gujarat Titans को नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलना पड़ा। अब नए मालिक के आने के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जिसमें टीम के सपोर्ट स्टाफ, खिलाड़ियों और रणनीति में बदलाव संभव है।

Gujarat Titans की टीम पहले ही कई बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मजबूत दिख रही है, और अब नई मालिकाना हक वाली यह टीम 2025 सीजन में फिर से ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। इस डील से न केवल गुजरात टाइटंस का कद बढ़ा है, बल्कि पूरे आईपीएल की वैल्यू भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े :दुनिया के इन क्रिकेटरों ने की हैं 2 शादियां, भारत के 2 दिग्गज भी हैं इस लिस्ट में शामिल