हीरे का चमकना पूर्ण आंतरिक परावर्तन का एक उदाहरण है प्रस्तुत लेख में हम इसी टॉपिक को अच्छे से समझते हैं। इस टॉपिक पर अनेक प्रकार से प्रसन्न बनते हैं जैसे –
1. हीरा क्यों चमकता है।
2. हीरे का चमकना किसका उदाहरण है।
3. हीरे क्यों जगमगाते हैं।
हीरे का चमकना
हीरे के चमकने का कारण पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है चूंकि हीरे के पदार्थ का अपवर्तनांक उच्च होता है। जिसके कारण हीरे का क्रांतिक कोण बहुत ही कम लगभग 24° होता है। जब कोई प्रकाश की किरण हीरे के अंदर प्रवेश करती है तो वह हीरे के अंदर विभिन्न तलों पर बार-बार परावर्तित होती रहती है। यह प्रकाश केवल उन तलों से ही बाहर आ पाता है। जिन तल पर आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण के मान 24° से कम हो जाता है अतः यह निकलता हुआ प्रकाश चमकदार दिखाई पड़ता है जिस कारण हीरे की ओर देखने पर हीरा चमकता हुआ प्रतीत होता है।
हीरे का चमकना पूर्ण आंतरिक परावर्तन का एक उदाहरण है हीरे का अपवर्तनांक 2.42 होता है।
इस तरह के प्रशन एक या दो नंबर में पूछ लिए जाते हैं यह कक्षा 10 और कक्षा 12 की भौतिक में उपस्थित है इसलिए आप यह ध्यान जरूर रखें कि हीरे का चमकना किसका उदाहरण है।
पढ़ें… पूर्ण आंतरिक परावर्तन क्या है, परिभाषा, उदाहरण, शर्तें, total internal reflection in hindi
पढ़ें… रेगिस्तान में मरीचिका का क्या कारण है | ठंडे प्रदेशों में मरीचिका
संबंधित प्रश्न उत्तर
Q.1 हीरे का चमकना किसका उदाहरण है?
Ans. पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
Q.2 हीरे क्यों जगमगाते हैं।
Ans. पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण