पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक | दिक्पात कोण तथा नमन या नति कोण

पृथ्वी के चुंबकत्व के तीन अवयव हैं।
1. दिक्पात का कोण
2. नमन या नति कोण
3. पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक

दिक्पात का कोण

किसी स्थान पर चुंबकीय याम्योत्तर तथा भौगोलिक याम्योत्तर के बीच बने कोण को दिक्पात का कोण (angle of declination in Hindi) कहते हैं।

Note – किसी स्थान पर अपने गुरुत्व केंद्र से स्वतंत्र पूर्वक लटकी चुंबकीय सुई की अक्ष से गुजरने वाले ऊर्ध्वाधर तल को चुंबकीय याम्योत्तर कहा जाता है। उपरोक्त चित्र में OPQR चुंबकीय याम्योत्तर को दर्शाता है।
तथा किसी स्थान पर पृथ्वी के भौगोलिक उत्तर तथा दक्षिण ध्रुवों को मिलाने वाली रेखाओं में से गुजरने वाले ऊर्ध्वाधर तल को भौगोलिक याम्योत्तर कहते हैं। उपरोक्त चित्र में OLMR भौगोलिक याम्योत्तर को दर्शाता है।

नमन या नति कोण

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र की दिशा तथा क्षैतिज दिशा के बीच बने कोण को नमन कोण या नति कोण (angle of dip in Hindi) कहते हैं।
पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुवों पर नति कोण का मान 90° होता है। तथा निरक्ष पर इसका मान शून्य होता है।

पढ़ें… चुंबकत्व एवं द्रव्य के नोट्स | Physics class 12 chapter 5 notes in Hindi
पढ़ें… पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र | भू-चुंबकत्व | चुंबकीय ध्रुव, अक्ष और निरक्ष

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक

किसी स्थान पर चुंबकीय याम्योत्तर में कार्य करने वाले पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का जो घटक जो क्षैतिज दिशा में कार्य करता है। उस घटक को पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक कहते हैं।
माना चुंबकीय याम्योत्तर (OPQR) तथा भौगोलिक याम्योत्तर (OLMR) तलों के बीच बना दिक्पात का कोण α है। तथा चुंबकीय सुई की अक्ष OQ तथा क्षैतिज दिशा OP के बीच बना का नमन या नति कोण θ है। एवं BE पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र है। किसी स्थान पर चुंबकीय याम्योत्तर में कार्य करने वाले पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को क्षैतिज (H) व ऊर्ध्वाधर घटकों (V) में विभाजित किया जा सकता है।

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक
H = BEcosθ समी.(1)
पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का ऊर्ध्वाधर घटक
V = BEsinθ समी.(2)
समी.(1) व समी.(2) को वर्ग करके जोड़ने पर
H2 + V2 = BE2 × cosθ2 + BE2 × sinθ2
H2 + V2 = BE2 × (cosθ2 + sinθ2)
समाकलन सूत्र cosθ2 + sinθ2 = 1 से
H2 + V2 = BE2 × 1
या \footnotesize \boxed { B_E = \sqrt{H^2 + V^2} }

अब समी.(1) को समी.(2) से भाग करने पर
\frac{V}{H} = \frac{B_E sinθ}{B_E cosθ}
समाकलन सूत्र tanθ = \frac{sinθ}{cosθ} से
\footnotesize \boxed { tanθ = \frac{V}{H} }
या \footnotesize \boxed { θ = tan^{-1}\left( \frac{V}{H}\right) }

इस पाठ में केवल यह दो सूत्र ही हैं इस पाठ के सभी आंकिक प्रश्न इन दो सूत्रों द्वारा ही हल होते हैं। इसलिए आप इन सूत्रों को याद रखें।

Note – चुंबकीय ध्रुव पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षेत्र घटक का मान शुन्य होता है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *