IRCTC :रेल यात्रियों के लिए IRCTC ने एक शानदार समाचार दिया है। अब सिर्फ 45 पैसे में यात्रियों को 10 लाख रुपये का ट्रैवल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी बीमा पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह बीमा योजना वैकल्पिक है, लेकिन एक बार चयनित करने पर यह सभी यात्रियों पर लागू होगी जो एक ही पीएनआर (PNR) के तहत यात्रा कर रहे हैं। यह योजना केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और इसका लाभ केवल ई-टिकट बुकिंग के माध्यम से लिया जा सकता है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

यह बीमा केवल भारतीय नागरिकों के लिए है। विदेशी नागरिक, एजेंट या यात्रा एजेंसियों के माध्यम से टिकट बुक करने वाले यात्री इसका उपयोग नहीं कर सकते। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जिनके टिकट बिना सीट के बुक हैं, इस बीमा में शामिल नहीं होते हैं। लेकिन 5 से 11 वर्ष के बच्चों को यह बीमा टिकट के साथ या बिना सीट के बुकिंग पर मिलेगा।
यह भी पढ़े :किसान करें डीजल के पौधे की खेती हो जाएंगे मालामाल
बीमा के लाभ और सम एश्योर्ड – इस बीमा पॉलिसी से यात्रियों को चार मुख्य फायदे मिलते हैं-
- मृत देह का स्थानांतरण: रेल दुर्घटना या अन्य घटनाओं के बाद मृत देह के स्थानांतरण के लिए ₹10,000 तक का कवर।
- चोट का इलाज: अस्पताल में भर्ती होने पर ₹2 लाख तक का लाभ।
- स्थायी आंशिक विकलांगता: इस स्थिति में 75% बीमा राशि, यानी ₹7,50,000 तक का कवर।
- दुर्घटना में स्थायी पूर्ण विकलांगता या मृत्यु होने पर बीमा राशि ₹10 लाख तक का 100% कवर प्राप्त होगा।
बीमा कवर कैसे प्राप्त करें

IRCTC से टिकट बुकिंग के समय, बीमा का चयन करने पर यात्रियों को SMS और ईमेल द्वारा जानकारी मिलेगी। यात्री अपनी टिकट बुकिंग हिस्ट्री से पॉलिसी नंबर और अन्य जानकारी देख सकते हैं। नॉमिनी की जानकारी बीमा कंपनी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के बाद भरनी होगी। अगर नॉमिनी की जानकारी नहीं दी गई, तो कानूनी उत्तराधिकारियों को भुगतान किया जाएगा।
पॉलिसी पात्रता जानकारी
यह बीमा योजना केवल कन्फर्म और आरएसी टिकट धारकों के लिए है। यह पॉलिसी यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं या अनियोजित घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। IRCTC का यह प्रयास यात्रियों को कम खर्च पर अधिक सुरक्षा देने का है।
यह भी पढ़े :इस सब्जी की खेती से आप जल्द ही लखपति बन सकते हैं, एक गुच्छा केवल 100 रुपये में मिलता