चुंबकीय फ्लक्स क्या है, सूत्र, फ्लक्स घनत्व का मात्रक, विमीय सूत्र किसे कहते हैं, इकाई

चुंबकीय फ्लक्स

यदि किसी एकसमान चुंबकीय क्षेत्र के लम्बवत् कोई तल लेते हैं तो चुंबकीय क्षेत्र B तथा तल के क्षेत्रफल A के स्केलर (आदिश) गुणनफल को चुंबकीय फ्लक्स (Magnetic flux in Hindi) कहते हैं। चुंबकीय फ्लक्स को ΦB से प्रदर्शित करते हैं। तो
\footnotesize \boxed { Φ_B = \overrightarrow{B} · \overrightarrow{A} = BA }

चुंबकीय फ्लक्स क्या है
चुंबकीय फ्लक्स

चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है। यहां \small \overrightarrow{B} तथा \small \overrightarrow{A} के बीच कोण शून्य है।
यदि चुंबकीय क्षेत्र पृष्ठ खींचे गए लंब से θ कोण बनाता है तो चुंबकीय फ्लक्स
\footnotesize \boxed { Φ_B = \overrightarrow{B} · \overrightarrow{A} = B A cosθ}

चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक

चुंबकीय फ्लक्स का si मात्रक वेबर होता है। जिसे Wb से प्रदर्शित करते हैं। तथा CGS पद्धति में चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक मैक्सवेल होता है।

तथा चुंबकीय फ्लक्स का MKS पद्धति में मात्रक
सूत्र ΦB = BA से
जहां B चुंबकीय क्षेत्र तथा A क्षेत्रफल है।
ΦB का मात्रक = B का मात्रक × A का मात्रक
ΦB का मात्रक = न्यूटन/एम्पीयर-मीटर × मीटर2
ΦB का मात्रक = न्यूटन-मीटर/एम्पीयर
अतः चुंबकीय फ्लक्स का MKS पद्धति में मात्रक न्यूटन-मीटर/एम्पीयर होता है।

चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र

सूत्र ΦB = BA से
चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक न्यूटन-मीटर/एम्पीयर होता है।
तो ΦB = न्यूटन-मीटर/एम्पीयर
चूंकि F = ma से
ΦB = द्रव्यमान × त्वरण × मीटर/एम्पीयर
त्वरण = मीटर/सेकंड2
ΦB = द्रव्यमान × मीटर/सेकंड2 × मीटर/एम्पीयर
ΦB = द्रव्यमान × मीटर2/एम्पीयर
यदि द्रव्यमान का विमीय सूत्र M, मीटर का L तथा एंपियर का A होता है।
अतः चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र [ML2T-2A-1] है।

धनात्मक तथा ऋणात्मक चुंबकीय फ्लक्स

यदि पृष्ठ पर बाहर की ओर खींचे गए लंब की दिशा एवं चुंबकीय क्षेत्र \small \overrightarrow{B} की दिशा समान है। तब उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स को धनात्मक चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं।
जबकि इसके विपरीत पृष्ठ पर बाहर की ओर खींचे गए लंब की दिशा एवं चुंबकीय क्षेत्र \small \overrightarrow{B} की दिशा एक दूसरे के विपरीत है। तब उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स को ऋणात्मक चुंबकीय फ्लक्स कहते हैं।

पढ़ें… फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम, प्रथम व द्वितीय नियम क्या हैं Physics
पढ़ें… लेंज का नियम क्या है लिखिए, ऊर्जा संरक्षण पर आधारित, दैनिक जीवन में उपयोग

चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक

सूत्र ΦB = BA से
या B = \frac{Φ_B}{A}
क्योंकि चुंबकीय फ्लक्स ΦB का मात्रक वेबर होता है। तब चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक वेबर/मीटर2 होगा। जिसे Wb-m-2 से प्रदर्शित करते हैं।
अतः इस प्रकार चुंबकीय क्षेत्र को चुंबकीय फ्लक्स घनत्व कहते हैं।
चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक भी वेबर/मीटर2 अथवा न्यूटन/(मीटर-एम्पीयर) होता है। चूंकि न्यूटन/(मीटर-एम्पीयर) को टेस्ला भी कहते हैं। तब
\footnotesize \boxed { 1 वेबर/मीटर^2 = 1 न्यूटन/(मीटर-एम्पीयर) = 1 टेस्ला }

एवं चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का विमीय सूत्र [MT-2A-1] होता है। जो कि चुंबकीय क्षेत्र का विमीय सूत्र है।

Note – चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है जबकि चुंबकीय फ्लक्स घनत्व एक सदिश राशि है।

चुंबकीय फ्लक्स संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक क्या होता है?

Ans. न्यूटन-मीटर/एम्पीयर अथवा वेबर

Q.2 चुंबकीय फ्लक्स घनत्व का मात्रक क्या होता है?

Ans. वेबर/मीटर2 अथवा न्यूटन/(मीटर-एम्पीयर)

Q.3 चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र होता है?

Ans. [ML2T-2A-1]


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *