चुंबकीय पदार्थ
वैज्ञानिक माइकल फैराडे ने पदार्थों को चुंबकीय क्षेत्र में रखकर उन पर चुंबकीय व्यवहारों का अध्ययन किया। तथा यह पाया कि सभी पदार्थों में चुंबकत्व के गुण पाये जाते हैं।
इस आधार पर पदार्थों को तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
1. प्रतिचुंबकीय पदार्थ
2. अनुचुंबकीय पदार्थ
3. लौह चुंबकीय पदार्थ
Note – चुंबकीय प्रवृत्ति χ के आधार पर भी हम पदार्थों के चुंबकीय गुण का अनुमान लगा सकते हैं।
जब किसी पदार्थ की चुंबकीय प्रवृत्ति ऋणात्मक होती है तो वह पदार्थ प्रतिचुंबकीय होता है। तथा जब χ का धनात्मक तथा अल्प मान होता है तो वह अनुचुंबकीय पदार्थ होता है। एवं χ का धनात्मक तथा अधिक मान होने पर पदार्थ लौह चुंबकीय होता है।
1. प्रतिचुंबकीय पदार्थ
वह पदार्थ जिनको किसी चुंबक के सिरों के समीप लाने पर बहुत कम प्रतिकर्षित होते हैं। इस प्रकार के पदार्थों को प्रतिचुंबकीय पदार्थ (diamagnetic substances in Hindi) कहते हैं। प्रतिचुंबकीय पदार्थों को जब चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तब यह क्षेत्र की विपरीत दिशा में बहुत कम चुंबकित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को प्रतिचुंबकत्व कहते हैं।
प्रतिचुंबकीय पदार्थों के गुण
1. प्रतिचुंबकीय पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति का मान ऋणात्मक तथा अल्प होता है।
2. इनकी चुंबकीय प्रवृत्ति ताप पर निर्भर नहीं करती है।
3. इन पदार्थों की अपेक्षिक चुंबकशीलता का मान 0-1 के बीच होता है।
पढ़ें… पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक | दिक्पात कोण तथा नमन या नति कोण
पढ़ें… पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र | भू-चुंबकत्व | चुंबकीय ध्रुव, अक्ष और निरक्ष
प्रतिचुंबकीय पदार्थों के उदाहरण
बिस्मिथ (Bi), जस्ता (Zn), चांदी(Ag), सोना(Au), हाइड्रोजन (H2), जल (H2O), नाइट्रोजन (N2), हाइड्रोजन (H2), नमक (NaCl), तथा तांबा (Cu) आदि प्रतिचुंबकीय पदार्थों के उदाहरण हैं।
2. अनुचुंबकीय पदार्थ
वह पदार्थ जिनको किसी चुंबक के सिरों के समीप लाने पर बहुत कम आकर्षित होते हैं। इस प्रकार के पदार्थों को अनुचुंबकीय पदार्थ (Paramagnetic substances in Hindi) कहते हैं। अनुचुंबकीय पदार्थों को जब चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है। तब यह क्षेत्र की दिशा में बहुत कम चुंबकित होते हैं। पदार्थों की इस गुण को अनुचुंबकत्व कहते हैं।
अनुचुंबकीय पदार्थों के गुण
1. अनुचुंबकीय पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति का मान धनात्मक तथा अल्प होता है।
2. इनकी चुंबकीय प्रवृत्ति इनके कैल्विन ताप पर व्युत्क्रमानुपाती होती है।
3. इन पदार्थों की अपेक्षिक चुंबकशीलता का मान 1-2 के बीच होता है।
अनुचुंबकीय पदार्थों के उदाहरण
एल्युमीनियम (Al), प्लैटिनम (Pt), सोडियम (Na), मैंगनीज (Mn), लिथियम (Li) ऑक्सीजन (O2), कैल्शियम (Ca) आदि अनुचुंबकीय पदार्थ के उदाहरण हैं।
अनुचुंबकीय पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति χ केल्विन ताप के व्युत्क्रमानुपाती होती है। अर्थात्
\footnotesize \boxed { χ = \frac{1}{T} }
3. लौह चुंबकीय पदार्थ
वह पदार्थ जिनको किसी चुंबक के समीप लाने पर बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं। इस प्रकार के पदार्थों को लौहचुंबकीय पदार्थ (Ferromagnetic substances in Hindi) कहते हैं। लौह चुंबकीय पदार्थों को जब चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है। तब यह क्षेत्र की दिशा में बहुत तेजी से चुंबकित होते हैं। पदार्थों के इस गुण को लौहचुंबकत्व कहते हैं।
लौह चुंबकीय पदार्थों के गुण
1. लौह चुंबकीय पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति का मान धनात्मक तथा बहुत अधिक होती है।
2. इनकी चुंबकीय प्रवृत्ति परमताप के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
3. इन पदार्थों की अपेक्षिक चुंबकशीलता का मान 1 से बहुत अधिक होता है।
लौह चुंबकीय पदार्थों के उदाहरण
निकिल (Ni), कोबाल्ट (Co), तथा आयरन (Fe) लौहचुंबकीय पदार्थों के उदाहरण हैं।
Note – अनुचुंबकीय पदार्थों के परमाणुओं में स्थायी चुंबकीय आघूर्ण होता है। जबकि प्रतिचुंबकीय पदार्थों के परमाणुओं का कुल चुंबकीय आघूर्ण शून्य होता है।
Note – 1. Na अनुचुंबकीय है जबकि NaCl प्रतिचुंबकीय है।
2. Cu प्रतिचुंबकीय है जबकि CuCl2 अनुचुंबकीय है।