नाभिकीय बल क्या है दुर्बल तथा प्रबल बल के गुण, nuclear forces in Hindi

यह तो हम पढ़ चुके ही हैं कि नाभिक में धन आवेशित प्रोटॉन तथा आवेशहीन न्यूट्रॉन एक साथ रहते हैं। अतः इस प्रकार स्पष्ट होता है कि नाभिक के भीतर कोई एक ऐसा प्रबल आकर्षण बल कार्यरत है जो न्यूट्रॉन को प्रोटॉन से, प्रोटॉन को प्रोटोन से तथा न्यूट्रॉन को न्यूट्रॉन से आपस में बांधे रहता है। इस आकर्षण बल को ही नाभिकीय पर कहा जाता है। आइए नाभिकीय बल की परिभाषा को आसान भाषा में समझते हैं

नाभिकीय बल

नाभिक के भीतर उपस्थित वह प्रबल आकर्षण बल जो न्यूक्लिऑनों (न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों) को परस्पर बांधे रखता है। उसे नाभिकीय बल (nuclear force in hindi) कहते हैं।
नाभिकीय बल न ही तो विद्युत बल होते हैं और न ही गुरुत्वीय बल होते हैं। तथा यह बल आवेश पर भी निर्भर नहीं करते हैं। नाभिकीय बल लघु परास वाला प्रबल आकर्षण है।

नाभिकीय बल के गुण

  • नाभिकीय बल आवेशों के बीच कार्यरत् कूलाम बल एवं द्रव्यमान के बीच से कार्यरत् गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना में अत्यधिक शक्तिशाली होता है।
  • नाभिकीय बल विद्युत आवेशों पर निर्भर नहीं करते हैं।
  • न्यूट्रॉन-न्यूट्रॉन, प्रोटोन-प्रोटोन तथा न्यूट्रॉन-प्रोटोन के बीच लगने वाले नाभिकीय बल लगभग समान परिमाण के होते हैं।
  • नाभिकीय बल आकर्षण बल होता है।
  • नाभिकीय बल लघु परासी वाले बल होते हैं।
  • नाभिकीय बल ज्ञात सभी बलों की तुलना में अत्यधिक प्रबल बल होता है। चूंकि इनके परमाणुओं में लघु परास होती है।

पढ़ें…. नाभिक अध्याय नोट्स | Physics class 12 chapter 13 notes in Hindi
पढ़ें…. नाभिक की संरचना, आकार, आकृति तथा नाभिकीय घनत्व क्या है

नाभिकीय बल के प्रकार

नाभिकीय बल दो प्रकार के होते हैं।
1. प्रबल नाभिकीय बल
2. दुर्बल नाभिकीय बल

1. प्रबल नाभिकीय बल

नाभिक के भीतर उपस्थित प्रोटोनों एवं न्यूट्रॉनों को एक साथ परस्पर बांधे रखने वाले बल को प्रबल नाभिकीय बल कहते हैं। अधिकतम नाभिकीय बल, प्रबल नाभिकीय बल ही होते हैं।
प्रबल नाभिकीय बल आवेश पर निर्भर नहीं करता है। प्रबल नाभिकीय बल विद्युत चुंबकीय बल की अपेक्षा लगभग 100 गुना अधिक प्रबल होता है।

2. दुर्बल नाभिकीय बल

दुर्बल नाभिकीय बल गुरुत्वाकर्षण बल की तुलना में अधिक प्रबल होता है। लेकिन विद्युत चुंबकीय तथा नाभिकीय बल की अपेक्षा यह कमजोर होता है। दुर्बल नाभिकीय बल भी लघु परास वाला बल होता है।
रेडियोएक्टिव नाभिक से β-क्षय जैसी नाभिकीय घटनाओं में कार्यरत बल दुर्बल नाभिकीय बल होता है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *