नाभिकीय विखंडन प्रक्रिया में एक अन्य न्यूट्रॉन की उत्पत्ति होती है। कुछ विखंडन घटनाओं में 2 न्यूट्रॉनों की उत्पत्ति होती है तो कुछ विखंडन घटनाओं में 3 न्यूट्रॉनों की उत्पत्ति होती है। अगर एक औसत अनुपात माने तो प्रति यूरेनियम विखंडन में 2.5 न्यूट्रॉनों की उत्पत्ति होती है।
नाभिकीय रिएक्टर का निर्माण सर्वप्रथम एनरिको फर्मी ने किया था। नाभिकीय रिएक्टर द्वारा बिजली का उत्पादन होता है। कुछ देश तो लगभग 70% बिजली का उत्पादन न्यूक्लियर रिएक्टर द्वारा करते हैं वहीं भारत में नाभिकीय शक्ति का प्रयोग मात्र 3% ही है। किंतु प्रयास है कि इसे और बढ़ाया जा सके।
नाभिकीय रिएक्टर
नाभिकीय रिएक्टर की खोज वैज्ञानिक एनरिको फर्मी ने की थी।
इनके अनुसार, नाभिकीय रिएक्टर एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा नाभिकीय श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित किया जा सकता है तथा नियत दर पर उत्पन्न की जा सकती है।
नाभिकीय रिएक्टर का सबसे अधिक उपयोग विद्युत ऊर्जा के उत्पादन में होता है इसमें यूरेनियम का प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।
पढ़ें…. नाभिकीय विखंडन और नाभिकीय संलयन में अंतर लिखिए pdf
पढ़ें…. नाभिक की द्रव्यमान क्षति तथा नाभिक की बंधन ऊर्जा से क्या तात्पर्य है सूत्र
नाभिकीय रिएक्टर के भाग
1. ईंधन
ईंधन वह पदार्थ है जिसका विखंडन किया जाता है। नाभिकीय रिएक्टर में ईंधन के रूप में यूरेनियम का प्रयोग किया जाता है।
2. मंदक
नाभिकों में विखंडन प्रक्रिया तीव्र गति से होती है मंदक द्वारा न्यूट्रॉनों की गति को मंद (कम) किया जाता है। इसके लिए ग्रेफाइट, बेरीलियम ऑक्साइड तथा भारी जल प्रयोग किए जाते हैं।
3. नियंत्रक छड़ें
यह रिएक्टर के आंतरिक भाग हैं। नियंत्रक छड़ों का प्रयोग श्रंखला अभिक्रिया को एक निर्धारित स्तर पर स्थिर बनाए रखने में किया जाता है। ये छड़ें कैडमियम अथवा बोरॉन की होती हैं। चूंकि कैडमियम अथवा बोरॉन मंद न्यूट्रॉनों के अच्छे अवशोषण होते हैं
4. शीतलक
शीतलक वह पदार्थ होते हैं। जो विखंडन होने पर उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा की मात्रा को अवशोषित कर लेते हैं। इसके लिए जल, वायु अथवा कार्बन डाइऑक्साइड को रिएक्टर में प्रवाहित करते हैं।
5. परिरक्षक
रिएक्टर क्रोड से निकलने वाली रेडियोधर्मी विकिरणें रिएक्टर के समीप कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए घातक हो सकती हैं। अतः इससे बचने के लिए रिएक्टर के चारों ओर कंक्रीट की दीवार बनाई जाती है।
नाभिकीय रिएक्टर के उपयोग
- नाभिकीय रिएक्टर का सर्वाधिक उपयोग विद्युत ऊर्जा के उत्पादन में किया जाता है।
- प्लूटोनियम (Pu239) के उत्पादन में।
- कृत्रिम रेडियो-आइसोटोप के उत्पादन में।