नाभिक अध्याय नोट्स | Physics class 12 chapter 13 notes in Hindi

नाभिक क्या है

रदरफोर्ड ने ɑ-कण पर प्रकीर्णन के प्रयोगों के अध्ययन द्वारा यह ज्ञात किया कि परमाणु का समस्त धन आवेश 10-15 मीटर की कोटि के एक सूक्ष्म स्थान पर संकेन्द्रित रहता है। जिसे परमाणु का नाभिक कहते हैं।
नाभिक में न्यूट्रॉन तथा प्रोटोन उपस्थित रहते हैं। एवं इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो और निश्चित कक्षाओं में घूमते रहते हैं।

नाभिक का वर्गीकरण

प्रोटोनों की संख्या के आधार पर नाभिक को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है।
1. समस्थानिक (समप्रोटोनिक)
2. समभारिक
3. समन्यूट्रॉनिक

1. समस्थानिक

वे तत्व जिनके परमाणु क्रमांक तो समान होते हैं परन्तु उनकी द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न होती हैं। समस्थानिक कहलाते हैं।
चूंकि इन तत्वों प्रोटोनों की संख्याएं समान रहती हैं जिस कारण इन्हें समप्रोटोनिक भी कहते हैं।
जैसे – हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है।
प्रोटियम 1H1
ड्यूटीरियम 1H2
ट्राइटीयम 1H3

पढ़ें…. परमाणु नोट्स | Physics class 12 chapter 12 notes in Hindi

2. समभारिक

वे तत्व जिनकी द्रव्यमान संख्याएं तो समान होती हैं परंतु उनके परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न होते हैं। समभारिक कहलाते हैं।
जैसे – 18Ar4020Ca40
चूंकि इन तत्वों की द्रव्यमान संख्याएं तो सामान 40 है। परंतु इनकी इन तत्वों के परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न 18 और 20 हैं। अतः यह तत्व समभारिक हैं।

3. समन्यूट्रॉनिक

वे तत्व जिनके परमाणु क्रमांक तथा द्रव्यमान संख्या दोनों ही भिन्न-भिन्न होती हैं। परंतु इन तत्वों में न्यूट्रॉनों की संख्याएं समान होती है। समन्यूट्रॉनिक कहलाते हैं।
जैसे – 1H32He4
चूंकि इन तत्वों में परमाणु क्रमांक भिन्न-भिन्न है और द्रव्यमान संख्याएं भी भिन्न-भिन्न हैं। परंतु अगर इन दोनों तत्वों में न्यूट्रॉन की संख्या ज्ञात करें तो वह समान प्राप्त होती हैं।

नाभिक नोट्स की राशियां

राशिप्रतीकमात्रकविमा
विघटन या क्षय नियतांकλसेकंड-1[T-1]
अर्द्ध आयुTसेकंड[T]
सक्रियताRक्यूरी[T-1]
रेडियोएक्टिव पदार्थ की एक्टिवताRबेकुरल (Bq)[T-1]

Physics class 12 chapter 13 notes in hindi

नाभिक एक बहुत ही अच्छा और महत्वपूर्ण पाठ है इस पाठ में बहुत सारे महत्वपूर्ण और बड़े-बड़े टॉपिक हैं। जिन पर वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं इसलिए आप सभी टॉपिक को अच्छे से पढ़ लें और लिखकर अभ्यास करें।


शेयर करें…

Comments 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *