विद्युत धारा कक्षा 12 नोट्स
प्रस्तुत लेख के अंतर्गत Gyan Tracks द्वारा विद्युत धारा पाठ के नोट्स (Electric current notes in Hindi) को तैयार किया है। इस नोट्स में विद्युत धारा कक्षा 12 NCERT के सभी बिंदुओं को रखा गया है। जिनसे संबंधित वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं इसलिए सभी छात्र इस नोट्स को ध्यान से पढ़ें।
विद्युत धारा पाठ की राशियां
भौतिक राशि | प्रतीक | मात्रक | विमीय सूत्र |
आवेश | q | कूलाम | [TA] |
विद्युत धारा | i | एम्पियर | [A] |
विद्युत विभवांतर | V | वोल्ट | [ML2T-3A-1] |
विद्युत वाहक बल | E | वोल्ट | [ML2T-3A-1] |
प्रतिरोध | R | ओम | [ML2T-3A-2] |
प्रतिरोधकता (विशिष्ट प्रतिरोध) | ρ | ओम-मीटर | [ML3T-3A-2] |
विद्युत चालकता | σ | साइमन | [M-1L-3T3A2] |
अपवाह वेग | Vd | मीटर/सेकेंड | [LT-1] |
श्रांतिकाल | τ | सेकेंड | [T] |
गतिशीलता | J | मीटर2/वोल्ट-सेकेंड | [ML3T-4A-1] |
धारा घनत्व | μ | एम्पियर/मीटर2 | [L-2A] |
विद्युत धारा
जब किसी चालक में विद्युत आवेश का प्रवाह एक स्थान से दूसरे स्थान को होता है तो आवेश के इस प्रवाह को विद्युत धारा कहते हैं।
माना किसी चालक में t सेकंड में प्रवाहित होने वाला आवेश q है तो चालक में विद्युत धारा
\footnotesize \boxed { i = \frac{q}{t} }
विद्युत धारा का मात्रक कूलाम/सेकण्ड अथवा ऐम्पियर होता है। जिसे A से दर्शाया जाता है। विद्युत धारा एक अदिश राशि है।
पढ़ें… स्थिर विद्युत विभव तथा धारिता नोट्स | Physics class 12 chapter 2 notes in hindi
उपरोक्त सूत्र के अनुसार विद्युत धारा को इस प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है कि किसी परिपथ में 1 सेकंड में प्रवाहित होने वाले आवेश को उस परिपथ की विद्युत धारा कहते हैं। अर्थात्
\footnotesize \boxed { 1 ऐम्पियर = 1 कूलाम/सेकेंड }
चूंकि यह तो हम जानते ही हैं कि एक कूलाम आवेश में 6.25 × 1018 इलेक्ट्रॉन प्रवाहित होते हैं। तो
i = \large \frac{q}{t}
1 एम्पियर = 6.25 × 1018 × 1 इलेक्ट्रॉन/सेकण्ड
\footnotesize \boxed { 1 एम्पियर = 6.25 × 10^{18}\, इलेक्ट्रॉन/सेकण्ड }
अर्थात् किसी चालक में 1 एम्पियर की धारा उपस्थित है तो उसे चालक में 6.25 × 1018 इलेक्ट्रॉन प्रति सेकण्ड प्रवाहित होने चाहिए।
Physics class 12 chapter 3 notes in Hindi
विद्युत धारा पाठ एक महत्वपूर्ण पाठ है इसमें अनेक ऐसे टॉपिक हैं जिन पर प्रश्न बनने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। और वह वार्षिक परीक्षाओं में पूछे भी जाते हैं तो सभी छात्रों से निवेदन है कि इस पाठ के सभी टॉपिकों को ध्यान से पढ़ें और लिखकर अभ्यास करें। एवं जिस टॉपिक में चित्र का प्रयोग किया गया है उस चित्र को ध्यान से समझें और चित्र को बनाकर उसकी थ्योरी लिखने का प्रयास करें।
- विद्युत ऊर्जा किसे कहते हैं उदाहरण, प्रकार, SI मात्रक क्या है
- विद्युत शक्ति किसे कहते हैं सूत्र, मात्रक तथा इकाई क्या है लिखिए
- अपवाह वेग किसे कहते हैं अनुगमन वेग की परिभाषा, सूत्र, मात्रक, अर्थ क्या है धारा घनत्व में संबंध
- अनुगमन (अपवाह) वेग के आधार पर ओम के नियम की उत्पत्ति कीजिए
- गतिशीलता किसे कहते हैं परिभाषा मात्रक विमीय सूत्र क्या है physics
- ओम का नियम किसे कहते हैं लिखिए, सूत्र क्या है | ohm’s law in Hindi
- प्रतिरोध क्या है, परिभाषा, SI मात्रक, विमीय सूत्र, प्रकार किसे कहते हैं | resistance in Hindi
- विशिष्ट प्रतिरोध किसे कहते हैं प्रतिरोधकता का मात्रक, विमीय सूत्र क्या होता है लिखिए संबंध प्रतीक चिन्ह
- विद्युत तथा विशिष्ट चालकता किसे कहते हैं सूत्र, एस आई मात्रक, विमा क्या है, ताप का प्रभाव
- प्रतिरोध का संयोजन, श्रेणी क्रम तथा समांतर क्रम संयोजन किसे कहते हैं सूत्र क्या है
- सेल का विद्युत वाहक बल, आंतरिक प्रतिरोध तथा टर्मिनल विभवांतर क्या है, मान, मात्रक, सूत्र
- किरचॉफ का नियम, प्रथम व द्वितीय नियम क्या है | Kirchhoff law in Hindi
- व्हीटस्टोन सेतु क्या है सिद्धांत, सूत्र | wheatstone setu in Hindi class 12
- मीटर सेतु का सिद्धांत क्या है, सूत्र, चित्र | metre bridge in Hindi
- विभवमापी का सिद्धांत क्या है, सूत्र, सुग्राहिता | potentiometer in Hindi
- विभवमापी के दो उपयोग लिखिए | सेल का विद्युत वाहक बल तथा आंतरिक प्रतिरोध ज्ञात करना
- कार्बन प्रतिरोध का कलर कोड क्या है, चित्र, सारणी किसे कहते हैं
Hacha hai
Chapter 3 notes in Hindi pdf