प्रत्यावर्ती धारा नोट्स
वह धारा जिसका परिमाण व दिशा समय के साथ परिवर्तित होता रहता है। इस प्रकार की धारा को प्रत्यावर्ती धारा (alternative current in Hindi) कहते हैं।
चित्र द्वारा प्रत्यावर्ती धारा को प्रदर्शित किया गया है।

इसमें धारा का परिमाण व दिशा समय के साथ परिवर्तित हो रहा है। एवं एक निश्चित समय के पश्चात उसी दिशा में एवं उसी परिमाण के साथ उसकी पुनरावृत्ति होती है तो इसे प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं। प्रत्यावर्ती धारा को ~ चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
प्रत्यावर्ती धारा नोट्स 12 वीं भौतिकी का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इससे संबंधित बहुत सारे महत्वपूर्ण टॉपिक हैं जिन पर वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए आप सभी छात्र इस अध्याय को ध्यान से पढ़ें और चित्रों पर ज्यादा फोकस करें।
पढ़ें… विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नोट्स | Physics class 12 Chapter 6 notes in Hindi
प्रत्यावर्ती धारा का महत्तम मान
जब किसी कुंडली को चुंबकीय क्षेत्र में घूमाया जाता है। तो दो स्थितियां ऐसी आती हैं। जिन पर परिपथ में उत्पन्न प्रत्यवर्ती वोल्टता अथवा प्रत्यावर्ती धारा का मान अधिकतम होता है। प्रत्यावर्ती धारा अथवा वोल्टता के इस अधिकतम मान को ही प्रत्यावर्ती धारा का महत्तम मान कहते हैं। इसे im द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति
प्रत्यावर्ती धारा प्रत्येक सेकंड में जितने चक्कर पूरा करती है उसे धारा की आवृत्ति कहते हैं।
अर्थात एक सेकंड में लगाए गए चक्करों की संख्या को प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति कहते हैं।
यदि प्रत्यावर्ती धारा का आवर्तकाल T हो तो आवृत्ति
\footnotesize \boxed { f = \frac{1}{T} }
प्रत्यावर्ती धारा को अपना एक चक्कर पूरा करने में जितना समय लगता है उसे धारा का आवर्तकाल कहते हैं।
\footnotesize \boxed { T = \frac{2π}{ω} }
प्रत्यावर्ती धारा का कालांतर
जब किसी प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा i तथा विभवांतर V एक साथ अधिकतम तथा एक साथ न्यूनतम मान प्राप्त नहीं करते हैं। तब यह कहा जाता है कि इन दोनों के बीच कालांतर है जिसे Φ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
एवं जब धारा i तथा विभवांतर V एक साथ अधिकतम तथा एक साथ न्यूनतम मान प्राप्त कर लेते हैं तब धारा i तथा विभवांतर V के बीच कालांतर शून्य होता है।
प्रत्यावर्ती धारा की राशियां
प्रत्यावर्ती धारा अध्याय में कुछ महत्वपूर्ण राशियां प्रयोग की जाती हैं। जिसका मात्रक, प्रतीक तथा विमीय सूत्र नीचे हमने एक टेबल के रूप में प्रस्तुत किया है।
राशि | प्रतीक | मात्रक | विमा |
प्रेरकत्व | L या M | हेनरी | [ML2T-2A-2] |
rms धारा | irms | एंपियर | [A] |
rms वोल्टेता | Vrms | वोल्ट | [ML2T-3A-1] |
संधारित्र प्रतिघात | XL | ओम | [ML2T-3A-2] |
प्रेरण प्रतिघात | XC | ओम | [ML2T-3A-2] |
प्रतिबाधा | Z | ओम | [ML2T-3A-2] |
अनुनादी आवृत्ति | ωo | हर्ट्स | [T-1] |
शक्ति गुणांक | Φ | मात्रकहीन | विमाहीन |
Physics class 12 chapter 7 notes in Hindi
प्रत्यावर्ती धारा के महत्वपूर्ण बिंदु निम्न प्रकार से हैं।
- प्रत्यावर्ती धारा परिपथ क्या है | alternating current circuit in Hindi
- प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान, वर्ग माध्य मूल मान एवं शिखर मान को समझाइए तथा संबंध लिखिये
- L-R परिपथ क्या है कलांतर तथा प्रतिबाधा होती है | LR circuit in Hindi
- L-C परिपथ क्या है धारा और विभवांतर के मध्य कलांतर | LC circuit in Hindi
- C-R परिपथ क्या है कलांतर तथा प्रतिबाधा का सूत्र लिखिए | CR circuit in Hindi
- अनुनादी आवृत्ति किसे कहते हैं, सूत्र, अनुनाद की स्थिति में LC परिपथ की आवृत्ति
- LCR परिपथ की प्रतिबाधा क्या है सूत्र लिखिए, शक्ति गुणांक, परिभाषा
- वाटहीन धारा किसे कहते हैं | Wattless current in Hindi
- शक्ति गुणांक किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, अधिकतम मान | LR परिपथ का शक्ति गुणांक होता है
- चोक कुंडली क्या है कार्य सिद्धांत समझाइए, उपयोग, चित्र, choke coil in Hindi
- ट्रांसफार्मर क्या है, सूत्र, रचना, कार्य विधि सिद्धांत, उपयोग
- प्रत्यावर्ती धारा जनित्र या डायनेमो क्या है सिद्धांत, कार्यविधि को चित्र द्वारा समझाइए
- प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर | AC or DC mein kya antar hai