विद्युत चुंबकीय तरंगें
जब किसी विद्युत परिपथ में विद्युत धारा बहुत अधिक आवृत्ति से परिवर्तित होती है। तो परिपथ से ऊर्जा तरंगों के रूप में चारों दिशाओं में प्रसारित होने लगती है। इन तरंगों को विद्युत चुंबकीय तरंग (electromagnetic waves in Hindi) कहते हैं। विद्युत चुंबकीय तरंगों के संचरण के लिए माध्यम के आवश्यकता नहीं होती है। अर्थात यह बिना माध्यम से ही संचरित हो जाती हैं।
विद्युत चुंबकीय तरंगे निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 108 मीटर/सेकंड से चलती है। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में संचरित होता है।
पढ़ें… प्रत्यावर्ती धारा नोट्स | Physics class 12 chapter 7 notes in Hindi
विद्युत चुंबकीय तरंग के गुण
- विद्युत चुंबकीय तरंगें त्वरित आवेश द्वारा उत्पन्न की जाती हैं। स्थिर आवेश द्वारा यह तरंगे उत्पन्न नहीं की जा सकती हैं।
- इन तरंगों के संचरण के लिए किसी भी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। अर्थात यह बिना माध्यम से ही संचरित हो जाती हैं।
- विद्युत चुंबकीय तरंगें प्रकाश तरंगे होती हैं। चूंकि इन तरंगों में प्रकाश की भांति अपवर्तित तथा परिवर्तित का गुण विद्यमान रहता है।
- विद्युत चुंबकीय तरंगों की चाल निर्वात में प्रकाश की चाल (3 × 108 मीटर/सेकंड) के बराबर होती है।
विद्युत चुंबकीय तरंगों के उपयोग
आधुनिक युग में विद्युत चुंबकीय तरंगों का सभी क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है जैसे
- चिकित्सा में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए विद्युत चुंबकीय तरंगों का उपयोग किया जाता है।
- रेडियो एवं दूरदर्शन के संचार प्रणालियों में
- खाद्य पदार्थों के संरक्षण में
- माइक्रोवेव ओवन में
- वाहनों की गति ज्ञात करने में
Physics class 12 chapter 8 notes in Hindi
विद्युत चुंबकीय तरंगे 12 वीं भौतिक विज्ञान का आठवां अध्याय है इस पाठ में कई महत्वपूर्ण टॉपिक है जिन पर वार्षिक परीक्षा में प्रश्न आ जाते हैं। इसलिए Gyan Tracks द्वारा उन सभी टॉपिक पर एक एक स्पेशल लेख तैयार किया है जिनका लिंक नीचे दिया गया है।
- मैक्सवेल के चारों समीकरण लिखिए | Maxwell equation in Hindi
- मैक्सवेल का विद्युत चुंबकीय तरंग सिद्धांत क्या है
- एम्पीयर मैक्सवेल का परिपथ नियम बताइए
- विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम क्या है घटक, प्रकार | electromagnetic spectrum in Hindi
- विस्थापन धारा क्या है, मात्रक, सूत्र, आवश्यकता | displacement current in Hindi