किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र | Physics class 12 chapter 9 notes in Hindi pdf

प्रकाश

प्रकाश वह भौतिक साधन अथवा कारण है जिसके द्वारा हम वस्तुओं को देख सकते हैं।
अर्थात प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है जो हमारे दृष्टि ज्ञान को जागृत करता है।
यह प्रकाश विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम का एक भाग है। प्रकाश की निर्वात में चाल 3 × 108 मीटर/सेकंड होती है।
किसी समांग माध्यम में एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक प्रकाश जिस ऋजुरेखीय मार्ग से होकर जाता है उसे प्रकाश की किरण कहते हैं। तथा एक ही दिशा में जाने वाले प्रकाश की किरणों के समूह को प्रकाश पुंज कहते हैं।

प्रकाश के लक्षण

  1. प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में चलता है।
  2. निर्वात में प्रकाश की चाल 3 × 108 मीटर/सेकंड होती है।
  3. ठोस तथा द्रव माध्यमों के तलों से प्रकाश का परावर्तन हो जाता है।
  4. यदि प्रकाश एक पारदर्शक माध्यम से दूसरे पारदर्शक माध्यम में जाता है तो इसका अपवर्तन हो जाता है।
  5. प्रकाश सरल रेखा में गति करता है।

पढ़ें… विद्युत चुंबकीय तरंगे किसे कहते हैं | Physics class 12 chapter 8 notes in Hindi

किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र

यह पाठ महत्वपूर्ण है इस पाठ के अंतर्गत बहुत सारे बड़े-बड़े टॉपिक्स हैं। एवं उन पर वार्षिक परीक्षाओं में प्रशन अधिकतर पूछे जाते हैं। इसलिए आप सभी छात्र किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र को बहुत अच्छे से पढ़ें और चित्रों का प्रयोग जरूर करें। इस पाठ के सूत्रों से बहुत सारे आंकिक प्रश्न हल हो जाते हैं इसलिए सूत्रों पर भी ध्यान दें।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • परावर्ती दूरदर्शी द्वारा बने प्रतिबिंब में वर्ण विथपन का दोष नहीं होता है। जबकि यह दोष अपवर्ती दूरदर्शी में होता है।
  • गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं। अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण।
  • दर्पण के ध्रुव तथा केंद्र तक की दूरी को वक्रता त्रिज्या कहते हैं।
  • खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता बढ़ाने के लिए अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी बड़ी तथा नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी कम होनी चाहिए।
  • रेगिस्तान तथा ठंडे देशों में होने वाली मरीचिका पूर्ण आंतरिक परावर्तन का एक उदाहरण है।
  • आकाश का रंग नीला प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण दिखाई देता है।
  • निकट दृष्टि दोष से पीड़ित मनुष्य को अवतल लेंस से बने चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।
  • एक स्वस्थ नेत्र की न्यूनतम दूरी 25 सेमी होती है।

Physics class 12 chapter 9 notes in hindi

इस पाठ में जितने भी टॉपिक हैं उन सभी को हमने अलग-अलग तैयार किया है ताकि आप सभी को समझने में आसानी हो।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *