प्रकाश का परावर्तन
जब प्रकाश किसी चिकने व पॉलिशदार तल पर गिरती है तो तल से टकराकर प्रकाश का अधिकांश भाग उसी माध्यम में लौट आता है। इस घटना को प्रकाश का परावर्तन (reflection of light in Hindi) कहते हैं। तथा प्रकाश जिस तल से परावर्तित होता है उसे परावर्तक तल कहते हैं।

चित्र के अनुसार XY दर्पण को परावर्तक तल कहते हैं। दर्पण के आपतन बिंदु B पर आपतित किरण AB तथा अभिलंब NB के बीच बना आपतन कोण ∠i तथा आपतन बिंदु B पर परावर्तित किरण BC और अभिलंब NB के बीच बना परावर्तन कोण ∠r है।
पढ़ें… गोलीय दर्पण किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं, अवतल व उत्तल दर्पण
पढ़ें… प्रकाश का अपवर्तन क्या है इसके कितने नियम हैं लिखें, उदाहरण समझाइए
प्रकाश के परावर्तन के नियम
प्रकाश के परावर्तन के निम्नलिखित दो नियम होते हैं।
1. आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है।
2. आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
प्रकाश के परावर्तन के प्रथम नियम को किस प्रकार समझा जा सकता है कि जैसे चित्र द्वारा स्पष्ट होता है कि जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है। तो दूसरे माध्यम टकराकर उसका अधिकांश भाग वापस उसी माध्यम में परिवर्तित हो जाती है। लेकिन इस दौरान इनका आपतित तथा परावर्तित कोण बराबर रहता है। क्योंकि प्रकाश की किरण जिस कोण से दूसरे माध्यम में जाती है। उसी कोण से वापस पहले माध्यम में लौट आती है। अर्थात् आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर रहता है।
\footnotesize \boxed { आपतन\,कोण = परावर्तन\,कोण }
प्रकाश के परावर्तन के प्रशन
प्रकाश के परावर्तन संबंधी परीक्षाओं में प्रश्न अनेक प्रकार से पूछे जाते हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हमने नीचे दिए हैं एवं कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी दिए हैं।
Q.1 प्रकाश का परावर्तन क्या है इसके नियम को लिखें?
Q.2 प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं इसके नियम लिखिए
आपतित किरण तथा परावर्तित किरण के बीच का कोण बराबर क्यों होता है।
हल – प्रकाश की किरण जब एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो उसका अधिकांश भाग वापस पहले माध्यम में ही लौट आता है। तथा इस दौरान प्रकाश की आवृत्ति, तरंगदैर्ध्य तथा चाल में कोई परिवर्तन नहीं होता है। अतः इसलिए ही आपतित किरण तथा परावर्तित किरण के बीच का कोण बराबर रहता है।
जब प्रकाश किसी चिकने तल पर गिरता है तो वह परावर्तित होकर वापस लौट आता है इस प्रक्रिया को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।