विद्युत चालकता
विद्युत प्रतिरोध के व्युत्क्रम को विद्युत चालकता (Electrical conductivity in Hindi) कहते हैं।
\footnotesize \boxed { चालकता = \frac{1}{R} }
चालकता का मात्रक ओम-1 होता है। अथवा SI पद्धति में मो (mho) मात्रक होता है। एवं। चालकता का विमीय सूत्र [M-1L-2T3A2] होता है।
किसी चालक तार के पदार्थ का ताप बढ़ने पर उस पदार्थ की विद्युत चालकता घट जाती है। जबकि ताप बढ़ने पर पदार्थ का विद्युत प्रतिरोध बढ़ जाता है।
विशिष्ट चालकता
विशिष्ट प्रतिरोध के व्युत्कम को विशिष्ट चालकता (specific conductance in Hindi) है। इसे σ (सीग्मा) से दर्शाया जाता है।
विशिष्ट चालकता = \frac{1}{विशिष्ट\,प्रतिरोध}
\footnotesize \boxed { σ = \frac{1}{ρ} }
चूंकि विशिष्ट प्रतिरोध का SI मात्रक ओम-मीटर होता है तब विशिष्ट चालकता का SI मात्रक (ओम-मीटर)-1 होगा।
इसी प्रकार विशिष्ट चालकता का विमीय सूत्र भी निकाला जा सकता है। जो नीचे दिया गया है।
विशिष्ट चालकता का विमीय सूत्र
विशिष्ट चालकता = \large \frac{1}{विशिष्ट\,प्रतिरोध} तो
विशिष्ट चालकता σ का विमीय सूत्र = \frac{1}{ρ\,का\,विमीय\,सूत्र}
σ का विमीय सूत्र = \frac{1}{[ML^3T^{-3}A^{-2}]}
σ का विमीय सूत्र = [M-1L-3T3A2]
अतः विशिष्ट चालकता का विमीय सूत्र = [M-1L-3T3A2] होता है।
पढ़ें… प्रतिरोध क्या है, परिभाषा, SI मात्रक, विमीय सूत्र, प्रकार किसे कहते हैं | resistance in Hindi
पढ़ें… विशिष्ट प्रतिरोध किसे कहते हैं प्रतिरोधकता का मात्रक, विमीय सूत्र क्या होता है लिखिए संबंध प्रतीक चिन्ह
विशिष्ट चालकता तथा धारा घनत्व में संबंध
विशिष्ट चालकता के सूत्र
σ = \large \frac{1}{ρ} समीकरण (1)
माना चालक की विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E तथा J धारा घनत्व है। तो
विशिष्ट प्रतिरोध ρ = \large \frac{E}{J} समीकरण (2)
अब समीकरण (2) से ρ का मान समीकरण (1) में रखने पर
σ = \large \frac{1}{E/J}
या σ = \large \frac{J}{E}
\footnotesize \boxed { J = σE }
धारा घनत्व = विशिष्ट चालकता × विद्युत क्षेत्र की तीव्रता
यही विशिष्ट चालकता तथा धारा घनत्व के बीच संबंध का सूत्र है।
विद्युत तथा विशिष्ट चालकता संबंधित प्रश्न उत्तर
Q.1 विशिष्ट चालकता का विमीय सूत्र क्या होता है?
Ans. [M-1L-3T3A2]
Q.2 विद्युत चालकता की विमा क्या है?
Ans. [M-1L-2T3A2]
Q.3 विशिष्ट चालकता का मात्रक क्या है?
Ans. (ओम-मीटर)-1
Q.4 विशिष्ट चालकता का सूत्र क्या होता है?
Ans. विशिष्ट चालकता = 1/विशिष्ट प्रतिरोध