महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं, पिछले कई सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। उनके फैंस हर साल इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं कि क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा या नहीं। अब 2025 आईपीएल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा।इस सवाल का जवाब हाल ही में CSK के सह-मालिक काशी विश्वनाथन के एक बयान से जुड़ा है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
CSK के को-ओनर काशी विश्वनाथन का बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के सह-मालिक काशी विश्वनाथन ने संकेत दिया है कि आईपीएल 2025 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। उनके अनुसार, धोनी ने पहले ही अपने संन्यास को लेकर विचार किया है और संभावना है कि 2025 के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि, धोनी (MS Dhoni) ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विश्वनाथन के बयान से साफ है कि फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी है।
धोनी ने 2023 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था कि वह अपने फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। 2024 में भी उन्होंने टीम का नेतृत्व छोड़ा, अब ऐसा माना जा रहा है कि 2025 उनका अंतिम सीजन होगा। अगर यह सच होता है, तो फैंस के लिए यह भावुक पल होगा, क्योंकि धोनी आईपीएल में सबसे सफल और लोकप्रिय कप्तानों में से एक रहे हैं।
2025 के बाद क्या करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

अगर धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास लेते हैं, तो सवाल उठता है कि उनका अगला कदम क्या होगा? क्रिकेट जगत में यह चर्चा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ किसी कोचिंग या मेंटर की भूमिका में जुड़े रह सकते हैं। धोनी की रणनीतिक सोच और अनुभव को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें किसी महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल कर सकती है।
इसके अलावा, धोनी का रांची में एक फार्महाउस भी है, जहां वह अपने परिवार और घोड़ों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, वह बिजनेस और अन्य निजी प्रोजेक्ट्स में भी ध्यान लगा सकते हैं। हालांकि, उनके फैंस उन्हें आईपीएल के मैदान पर मिस करने वाले हैं, लेकिन अगर वह किसी नई भूमिका में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े रहते हैं, तो फैंस के लिए यह राहत की बात होगी।
अब देखना यह होगा कि धोनी (MS Dhoni) कब आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करते हैं और क्या वाकई आईपीएल 2025 उनका आखिरी सीजन होगा।