चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 Points Table) में मुकाबले अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। हर टीम अपने ग्रुप में सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन कुछ टीमों के लिए यह सफर मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर पाकिस्तान के लिए भारत बनाम पाकिस्तान वाले मुकाबले के बाद यह टूर्नामेंट अब लगभग खत्म होने की कगार पर आ गया है।जिसने टूर्नामेंट की पूरी तस्वीर बदल दी है। इस मैच के बाद से अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, और अब पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर माना जा रहा है। भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं, और अब उनका आगे बढ़ना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।
भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025 Points Table) के पांचवें मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए, जो इस हाई-प्रेशर मैच में एक औसत स्कोर साबित हुआ। जवाब में, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 42.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने अपने करियर की 82वीं सेंचुरी लगाई और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। उनके साथ श्रेयर अय्यर ने भी अहम योगदान दिया, जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तेज शुरुआत दी। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।
पॉइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप A
1. भारत – 2 मैच | 2 जीत | 0 हार | 4 अंक | नेट रन रेट: +0.647
2. न्यूजीलैंड – 1 मैच | 1 जीत | 0 हार | 2 अंक | नेट रन रेट: +1.200
3. बांग्लादेश – 1 मैच | 0 जीत | 1 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -0.408
4. पाकिस्तान – 2 मैच | 0 जीत | 2 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -1.087
ग्रुप B
1. दक्षिण अफ्रीका – 1 मैच | 1 जीत | 0 हार | 2 अंक | नेट रन रेट: +2.140
2. ऑस्ट्रेलिया – 1 मैच | 1 जीत | 0 हार | 2 अंक | नेट रन रेट: +0.475
3. इंग्लैंड – 1 मैच | 0 जीत | 1 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -0.475
4. अफगानिस्तान – 1 मैच | 0 जीत | 1 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -2.140
क्या पाकिस्तान की वापसी संभव है?
अब पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह से अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर हैं। अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान के पास आगे बढ़ने का एक मौका रहेगा। इस स्थिति में पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा और साथ ही भारत को न्यूजीलैंड को हराना होगा।
हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। यानी पाकिस्तान की किस्मत अब उनके हाथ में नहीं रही, बल्कि यह पूरी तरह से अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कुछ चमत्कार कर पाता है या उसे ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, टूटे पुराने रिकॉर्ड