Most Sixes In IPL

Most Sixes In IPL: आईपीएल की शुरुआत से ही यह टूर्नामेंट चौकों और छक्कों की बौछार के लिए जाना जाता है। हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर सीजन में गेंदबाजों की नाक में दम कर देते हैं। इस लिस्ट में कुछ भारतीय दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं, जो वर्षों से इस लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे हैं।

ये 5 खिलाड़ियों जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं:

1. क्रिस गेल – 357 छक्के

Most Sixes In IPL
Chris Gayle

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes In IPL) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गेल ने कुल 357 छक्के जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए पार करना आसान नहीं होगा। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेलते हुए अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं।

2. रोहित शर्मा – 280 छक्के

Most Sixes In IPL
Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 280 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलते हुए रोहित ने अपनी टीम को 5 बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी क्लासिकल बल्लेबाजी स्टाइल में भी एक विस्फोटक अंदाज छुपा हुआ है, जिससे वह बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं।

3. विराट कोहली – 272 छक्के

Most Sixes In IPL
Virat Kohli

आरसीबी के सबसे बड़े सितारे विराट कोहली ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अब तक 272 छक्के लगाए हैं। कोहली को उनकी क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन जब वह सेट हो जाते हैं, तो गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़े:अक्षर पटेल की कप्तानी में कुछ ऐसी हो सकती है दिल्ली केपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

4. एमएस धोनी – 252 छक्के

Most Sixes In IPL
Dhoni

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की फिनिशिंग क्षमताओं से हर कोई परिचित है। उन्होंने अब तक 252 छक्के लगाए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच फिनिश किए हैं। धोनी की बैटिंग का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि वह आखिरी ओवरों में छक्कों की बरसात कर सकते हैं।

5. एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

Most Sixes In IPL
AB de Villiers

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 251 छक्के लगाए हैं। वह उन बल्लेबाजों में से एक थे, जो किसी भी एंगल से शॉट खेलने की क्षमता रखते थे। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने कई बार ऐसी पारियां खेलीं, जो आज भी फैंस की यादों में ताजा हैं।

यह भी पढ़े:कौन बनेगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली केपिटल्स का नया कप्तान? ये 2 नाम आए सामने