Champions Trophy 2025
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होती जा रही है। लेकिन ग्रुप बी के बीच होने वाला एक अहम मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होना पड़ा, जिससे अब समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इस नतीजे ने ग्रुप बी में सेमीफाइनल की रेस को पूरी तरह से खुला छोड़ दिया है, क्योंकि अब बाकी बचे सभी मुकाबले नॉकआउट जैसे हो गए हैं।

ग्रुप बी में अब कौन करेगा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई?

Champions Trophy 2025
Champions Trophy 2025

बारिश से मैच रद्द होने के बाद दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 मैचों में 3-3 अंक हो गए हैं, जिससे अब बाकी बचे सभी मुकाबले निर्णायक बन गए हैं। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन ग्रुप बी में अब भी सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका:

दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा, और वे सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।अगर दक्षिण अफ्रीका हारता है, तो वे तभी क्वालीफाई कर सकते हैं जब इंग्लैंड अपने अगले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार जाए।

ऑस्ट्रेलिया:

ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को हराना होगा।अगर ऑस्ट्रेलिया हारता है, तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हरा दे, जिससे वे आगे बढ़ सकें।

इंग्लैंड:

इंग्लैंड को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने दोनों मैच (अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) जीतने होंगे।

अफगानिस्तान:

अफगानिस्तान के पास भी मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराना होगा।

यह भी पढ़े:न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

Champions Trophy 2025
Champions Trophy 2025

ग्रुप B :

  1. दक्षिण अफ्रीका – 2 मैच | 1 जीत | 0 हार | 1 रद्द | 3 अंक | नेट रन रेट: +2.140
  2. ऑस्ट्रेलिया – 2 मैच | 1 जीत | 0 हार | 1 रद्द | 3 अंक | नेट रन रेट: +0.475
  3. इंग्लैंड – 1 मैच | 0 जीत | 1 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -0.475
  4. अफगानिस्तान – 1 मैच | 0 जीत | 1 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -2.140

ग्रुप A:

Champions Trophy 2025
Champions Trophy 2025

भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। भारत अपना सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा, जबकि न्यूजीलैंड 5 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में सेमीफाइनल खेलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप बी से कौन सी दो टीमें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं।

  1. भारत (क्यू) – 2 मैच | 2 जीत | 0 हार | 4 अंक | नेट रन रेट: +0.647
  2. न्यूजीलैंड (क्यू) – 2 मैच | 2 जीत | 0 हार | 4 अंक | नेट रन रेट: +0.863
  3. बांग्लादेश – 2 मैच | 0 जीत | 2 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -0.443
  4. पाकिस्तान – 2 मैच | 0 जीत | 2 हार | 0 अंक | नेट रन रेट: -1.087

यह भी पढ़े:भारत के ये 4 खिलाड़ी खेल रहे हैं अपनी आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी