IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) एक नए जोश और रणनीति के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। इस बार टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जिससे फ्रेंचाइज़ी की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार लीडरशिप का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इसके अलावा, टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो एलएसजी को और भी खतरनाक बना सकते हैं। आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, लखनऊ इस बार एक नई शुरुआत करना चाहेगी। लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी में उनकी संभावित प्लेइंग 11 कैसी होगी?

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11 :

IPL 2025
IPL 2025

एलएसजी ने इस बार अपनी टीम को मजबूती देने के लिए कुछ शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की IPL 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन :

IPL 2025
IPL 2025

एडेन मार्करम, मिच मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर),निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ (इंपैक्ट)

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है, लेकिन क्या ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब होगी या नहीं यह देखना दिलचस्प रहेगा|

यह भी पढ़े:IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं ये 5 बल्लेबाज, देखें कौन भारतीय हैं शामिल

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल – कब और कहां होंगे मुकाबले?

IPL 2025
IPL 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2025 का सफर 24 मार्च से शुरू होगा, जहां वे अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे। इसके बाद टीम को लगातार कड़े मुकाबले खेलने होंगे।

यहां देखें एलएसजी का पूरा शेड्यूल:-

  1. मार्च 24: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापत्तनम (7:30 PM IST)
  2. मार्च 27: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद (7:30 PM IST)
  3. अप्रैल 1: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ (7:30 PM IST)
  4. अप्रैल 4: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ (7:30 PM IST)
  5. अप्रैल 6: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता (3:30 PM IST)
  6. अप्रैल 12: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, लखनऊ (3:30 PM IST)
  7. अप्रैल 14: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (7:30 PM IST)
  8. अप्रैल 19: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर (7:30 PM IST)
  9. अप्रैल 22: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (7:30 PM IST)
  10. अप्रैल 27: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई (3:30 PM IST)
  11. मई 4: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला (7:30 PM IST)
  12. मई 9: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ (7:30 PM IST)
  13. मई 14: गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद (7:30 PM IST)
  14. मई 18: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (7:30 PM IST)

यह भी पढ़े:आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनने के लिए तैयार हैं ये खिलाड़ी, बोले” मैं कप्तान बनना चाहता हूं.”