चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) क्रिकेट जगत का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसे ‘मिनी वर्ल्ड कप’ के नाम से भी जाना जाता है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमें भाग लेती हैं। Champions Trophy के इतिहास में कई दिग्गज कप्तानों ने अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई है। आइए जानते हैं उन कप्तानों के बारे में जिन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी टीम को विजयी बनाया।

1. हैंसी क्रोनिए – 1998

Hansie Cronje

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज कप्तान हैंसी क्रोनिए ने 1998 में पहली बार आयोजित हुई Champions Trophy (तब इसे ICC KnockOut Trophy कहा जाता था) में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

2. स्टीफन फ्लेमिंग – 2000

Champions Trophy
Stephen Fleming

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने 2000 में अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को पहली बार कोई ICC टूर्नामेंट जिताया। इस बार न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर Champions Trophy अपने नाम की थी।

3. सौरव गांगुली और सनथ जयसूर्या – 2002 (संयुक्त विजेता)

Champions Trophy
Sourav Ganguly

2002 की Champions Trophy का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण फाइनल दो बार रद्द होने के बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। भारत के सौरव गांगुली और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को इस खिताब के लिए संयुक्त रूप से विजेता कप्तान घोषित किया गया।

4. ब्रायन लारा – 2004

Champions Trophy
Brian Lara

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज और कप्तान ब्रायन लारा ने 2004 में अपनी टीम को Champions Trophyका खिताब जिताया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

5. रिकी पोंटिंग – 2006 और 2009

Champions Trophy
Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2006 और 2009 में अपनी टीम को Champions Trophy जिताई। ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।

6. एम.एस. धोनी – 2013

Champions Trophy
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 में भारत को Champions Trophy का खिताब दिलाया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। धोनी इस जीत के साथ ICC के तीनों प्रमुख खिताब (T20 विश्व कप, ODI विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले पहले कप्तान बने।

7. सरफराज अहमद – 2017

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने 2017 में पाकिस्तान को पहली बार Champions Trophy का खिताब जिताया। फाइनल में पाकिस्तान ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर यादगार जीत दर्ज की थी।

8. रोहित शर्मा – 2025

Champions Trophy
Rohit Sharma

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2025 की Champions Trophy जीती। ये ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने तीसरी बार Champions Trophy का खिताब जीता और रोहित शर्मा ने इतिहास रचा।

Read More:ये 4 टीम इंडिया के खिलाड़ी हैं शाकाहारी, किसीने बाद में छोड़ा मांसाहार, तो कोई बचपन से खाता हैं वेज