IPL
IPL

IPL हमेशा से ही सिर्फ क्रिकेट के रोमांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके इर्द-गिर्द कई विवाद भी जन्म लेते रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग में कई खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम कमाया, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिनका करियर मैदान के बाहर की हरकतों के कारण बर्बाद हो गया। कई बार खिलाड़ियों को पब, नाइट क्लब और पार्टी में अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाया गया, जिससे उनका करियर दांव पर लग गया।

1. राहुल शर्मा और वेन पार्नेल: रेव पार्टी कांड

2012 IPL सीजन के दौरान पुणे वॉरियर्स इंडिया के दो खिलाड़ी भारतीय स्पिनर राहुल शर्मा और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वेन पार्नेल मुंबई के जुहू इलाके में एक होटल में चल रही रेव पार्टी में पकड़े गए थे। पुलिस ने इस पार्टी पर छापा मारा था और इसमें ड्रग्स के इस्तेमाल की आशंका जताई गई थी। राहुल शर्मा और पार्नेल समेत कुल 90 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के सैंपल लिए गए, जिनकी जांच में ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद राहुल शर्मा का क्रिकेट करियर पूरी तरह से ढलान पर चला गया, वहीं वेन पार्नेल को भी बड़ा झटका लगा।

2. ल्यूक पॉमर्सबैक: छेड़खानी और मारपीट का आरोप

IPL 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्सबैक एक अन्य विवाद में फंस गए थे। दिल्ली के एक होटल में एक अमेरिकी महिला ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस महिला के मंगेतर ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो पॉमर्सबैक ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले के चलते ल्यूक पॉमर्सबैक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में मामला सुलझ गया, लेकिन इस घटना के बाद उनका IPL करियर समाप्त हो गया और वे कभी बड़े स्तर पर क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके।

Read More:RCB के विकेटकीपर ने बताई अंदर की बात, इस वजह से विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार बने IPL 2025 के लिए कप्तान