IPL 2025
Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के चलते एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ा है। यह प्रतिबंध आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच में तीसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के कारण लगा था।

तीन बार धीमी ओवर गति के कारण लगा प्रतिबंध

Hardik Pandya
Hardik Pandya

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम के कप्तान पर पहली बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। दूसरी बार यह जुर्माना ₹24 लाख तक बढ़ जाता है। अगर कप्तान तीसरी बार नियम तोड़ता है, तो ₹30 लाख का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है।Hardik Pandya का मामला तीसरे उल्लंघन का था, जिस वजह से उन पर यह सख्त कार्रवाई हुई।

मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन रहा निराशाजनक

Hardik Pandya

आईपीएल 2024 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते थे और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। Hardik Pandya की कप्तानी को लेकर भी काफी आलोचनाएं हुई थीं। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

आईपीएल 2025 के पहले मैच में कौन करेगा कप्तानी?

Hardik Pandya
Hardik Pandya

Hardik Pandya के निलंबन के बाद अब यह सवाल उठता है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी पहले मैच में कौन करेगा? टीम के पास सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो इस भूमिका को निभा सकते हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन में टीम पिछली गलतियों से सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Hardik Pandya का यह निलंबन मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है, लेकिन टीम को पहले ही मुकाबले में मजबूती दिखानी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस किस तरह अपने पहले मैच में प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़े:आईपीएल इतिहास में 5 सबसे कम स्कोर बनाने वाली ये टीमें