IPL 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, फैंस को इस बार कई रोमांचक पलों की उम्मीद है। हर सीजन में कुछ बल्लेबाज अपनी विस्फोटक बैटिंग से छक्कों की बरसात करते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का जड़ने की काबिलियत रखते हैं। इनमें से एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है, जिसका यह आखिरी सीजन हो सकता है। IPL 2025 में बल्लेबाजों से फैंस को बड़े छक्कों की उम्मीद होगी। जहां कुछ अपने आखिरी सीजन को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे, वहीं कुछ अपनी ताकत से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने को तैयार रहेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सबसे लंबा छक्का किसके नाम रहेगा।
1. महेंद्र सिंह धोनी –
महेंद्र सिंह धोनी का IPL 2025 शायद आखिरी सीजन हो सकता है, और अगर ऐसा होता है तो वह इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 43 साल की उम्र में भी धोनी की ताकत और छक्के मारने की क्षमता बेजोड़ है। आईपीएल 2024 में उन्होंने 109 मीटर का छक्का लगाया था, जो साबित करता है कि उनकी बल्लेबाजी में अभी भी वही ताकत है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज का हेलीकॉप्टर शॉट और लॉन्ग ऑन के ऊपर बड़े छक्के मारने की कला इस बार भी देखने को मिल सकती है। फैंस को उम्मीद है कि धोनी अपने फेयरवेल सीजन में एक बार फिर गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजने का कारनामा कर सकते हैं।
2. आंद्रे रसेल –
जब लंबा छक्का मारने की बात आती है तो आंद्रे रसेल का नाम सबसे ऊपर आता है। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह ऑलराउंडर गेंद को किसी भी दिशा में उड़ाने की क्षमता रखता है। रसेल ने कई बार 100+ मीटर के छक्के लगाए हैं, और उनकी ताकत किसी से छिपी नहीं है। अगर वह पूरे फिटनेस में रहते हैं, तो इस सीजन में भी उनसे सबसे लंबा छक्का देखने को मिल सकता है।
3. निकोलस पूरन –
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में अपनी पावर-हिटिंग से सबको प्रभावित किया है। 2023 सीजन में उन्होंने 112 मीटर का छक्का लगाया था, जो टूर्नामेंट के सबसे लंबे छक्कों में शामिल था। पूरन के पास नैचुरल स्ट्रेंथ है और वह स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ छक्के लगाने में माहिर हैं। उनकी कलाईयों की ताकत उन्हें लंबे छक्के मारने में मदद करती है, और इस बार भी उनसे उम्मीदें होंगी।
यह भी पढ़े :हार्दिक पंड्या हुए IPL 2025 के पहले मैच से बाहर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान