IPL 2025: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन औसत रहा था, जहां टीम ने 14 अंकों के साथ अंक तालिका में छठा स्थान प्राप्त किया था। हालांकि, इस बार टीम ने नीलामी में कुछ बड़े फैसले लिए और अपनी टीम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी खरीदे। दिल्ली की टीम ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज किया और नए चेहरों को शामिल किया, जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन पूरी तरह से बदल सकती है। खासकर, इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी एक नए हाथों में होगी, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2025

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन बेहद अहम रहने वाला है, खासकर अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन देखने लायक होगा। अगर नए खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करते हैं, तो दिल्ली की टीम इस बार प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

इस सीजन में दिल्ली ने केएल राहुल और मिशेल स्टार्क को बड़ी रकम में खरीदा, जिससे उनकी टीम काफी मजबूत हो गई है। यहां देखिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

 

संभावित प्लेइंग 11:

 

1. केएल राहुल (विकेटकीपर)

2. जेक फ्रेजर-मैकगुर्क (विदेशी)

3. अभिषेक पोरेल

4. हैरी ब्रुक (विदेशी)

5. ट्रिस्टन स्टब्स (विदेशी)

6. अक्षर पटेल (कप्तान)

7. आशुतोष शर्मा

8. कुलदीप यादव

9. मिशेल स्टार्क (विदेशी)

10. मुकेश कुमार

11. टी नटराजन

 

इंपैक्ट खिलाड़ी:

 

1. समीर रिजवी

2. दर्शन नालकंडे

 

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल आईपीएल 2025

IPL 2025

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी। यहाँ देखें उनका पूरा शेड्यूल:

 

24 मार्च – बनाम एलएसजी (विशाखापत्तनम) – शाम 7:30 बजे

 

30 मार्च – बनाम एसआरएच (विशाखापत्तनम) – दोपहर 3:30 बजे

 

5 अप्रैल – बनाम सीएसके (चेन्नई) – शाम 7:30 बजे

 

10 अप्रैल – बनाम आरसीबी (बेंगलुरु) – शाम 7:30 बजे

 

13 अप्रैल – बनाम एमआई (दिल्ली) – शाम 7:30 बजे

 

16 अप्रैल – बनाम आरआर (दिल्ली) – शाम 7:30 बजे

 

19 अप्रैल – बनाम जीटी (अहमदाबाद) – दोपहर 3:30 बजे

 

22 अप्रैल – बनाम एलएसजी (लखनऊ) – शाम 7:30 बजे

 

27 अप्रैल – बनाम आरसीबी (दिल्ली) – शाम 7:30 बजे

 

29 अप्रैल – बनाम केकेआर (दिल्ली) – शाम 7:30 बजे

 

5 मई – बनाम एसआरएच (हैदराबाद) – शाम 7:30 बजे

 

8 मई – बनाम पीबीकेएस (धर्मशाला) – शाम 7:30 बजे

 

11 मई – बनाम जीटी (दिल्ली) – शाम 7:30 बजे

 

15 मई – बनाम एमआई (मुंबई) – शाम 7:30 बजे

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: विराट कोहली के शतक के बाद पाकिस्तान में मनाया गया जश्न, वीडियो हुआ वायरल