IPL 2025 का रोमांचक आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 2016 की चैंपियन और 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद, फाइनल में केकेआर के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इस बार टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। पैट कमिंस की कप्तानी में SRH इस बार ट्रॉफी उठाने में कामयाब होगी की नहीं ये उनके प्लेइंग 11 पर बहुत देखने बलि होगी
SRH की संभावित प्लेइंग XI:

सनराइजर्स हैदराबाद इस बार IPL 2025 में एक बेहद संतुलित टीम के साथ उतरने वाली है। उनके पास विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं, मिडिल ऑर्डर मजबूत है, और गेंदबाजी में भी अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। Srh इस बार हर विभाग में मजबूत दिख रही है और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। क्या पैट कमिंस इस बार टीम को चैंपियन बना पाएंगे या नहीं यह देखने लायक होगा।
सुनराइजर्स हैदराबा की सर्वश्रेष्ठ संभावित प्लेइंग 11:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड (विदेशी), इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विदेशी), नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, हर्षल पटेल, पैट कमिंस (विदेशी), राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, एडम ज़म्पा (विदेशी)
प्रभाव: अथर्व ताइदे/ सिमरजीत सिंह

शेड्यूल:
- 23 मार्च: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे।
- 27 मार्च: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 30 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विजाग – दोपहर 3:30 बजे।
- 3 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, ईडन गार्डन्स, कोलकाता – शाम 7:30 बजे।
- 6 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 12 अप्रैल: पंजाब किंग्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 17 अप्रैल: मुंबई इंडियंस के खिलाफ, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई – शाम 7:30 बजे।
- 23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 25 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई – शाम 7:30 बजे।
- 2 मई: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद – शाम 7:30 बजे।
- 5 मई: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 10 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद – शाम 7:30 बजे।
- 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे।
- 18 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, बीआरएसएबीवी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ – शाम 7:30 बजे।
यह भी पढ़े :क्या 12 साल बाद Mumbai Indians की बदलेगी किस्मत? इस बार खत्म हो सकता है लंबा इंतजार