IPL 2025 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होगा, और 23 मार्च को मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है क्योंकि दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि टीम को इस मैच में अपने नियमित कप्तान के बिना मैदान पर उतरना होगा।
हार्दिक पंड्या के बाहर होने से बदला टीम कॉम्बिनेशन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या IPL 2025 के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में टीम तीन बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जो पहली बार मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े:क्या 12 साल बाद Mumbai Indians की बदलेगी किस्मत? इस बार खत्म हो सकता है लंबा इंतजार
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI बनाम चेन्नई सुपर किंग्स :
रोहित शर्मा,विल जैक्स,तिलक वर्मा,सूर्यकुमार यादव (कप्तान),रॉबिन मिन्ज़,नमन धीर,मिचेल सेंटनर,दीपक चाहर,ट्रेंट बोल्ट,मुजीब उर रहमान,अश्वनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: राज बावा

मुंबई इंडियंस की यह संभावित प्लेइंग इलेवन बैलेंस्ड दिख रही है, लेकिन हार्दिक पंड्या जैसे ऑलराउंडर की कमी टीम को खल सकती है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने लायक होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अपने गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि वे विपक्षी टीम पर दबाव बना सकें। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिना अपने नियमित कप्तान के मुंबई इंडियंस किस तरह इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़े:Test Cricket में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज