IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 का सीजन नजदीक है, और कई खिलाड़ी इसे भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का सुनहरा मौका मान रहे हैं। हर साल आईपीएल में कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर IPL 2025में दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। IPL 2025 कई खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच होगा, और ये तीनों खिलाड़ियों की नजरें भारतीय टीम में वापसी पर टिकी होंगी। अगर ये खिलाड़ी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो निश्चित रूप से वे चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।

ये तीन प्रमुख खिलाड़ियों जो IPL 2025 में अपनी वापसी की दावेदारी पेश कर सकते हैं।

1) ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)

IPL 2025

ऋतुराज गायकवाड़ को क्रिकेट फैंस “प्रिंस” के नाम से जानते हैं। उन्होंने 2021 में ऑरेंज कैप जीतकर खुद को साबित किया और उसी साल चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद, 2024 में उन्हें CSK का कप्तान बनाया गया। अब 2025 में, गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वे अपनी कप्तानी में टीम को आगे ले जाएं और व्यक्तिगत प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी वापसी करें। अगर वे इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हैं, तो टी20 और वनडे दोनों में उनकी वापसी संभव हो सकती है।

ये भी पढ़े:चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बदल जाएगा इस टीम का कप्तान, अपनी टीम को जीता चुका है वर्ल्ड कप

2) ईशान किशन (SRH)

IPL 2025

ईशान किशन, जो पहले मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी थे, अब IPL 2025में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। एक विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर होने के बावजूद, वे हाल के दिनों में भारतीय टीम से बाहर रहे हैं। ईशान के पास अब मौका है कि वे SRH के लिए बढ़िया प्रदर्शन करें और चयनकर्ताओं को प्रभावित करें। अगर वे इस सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं, तो भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज उनकी वापसी का रास्ता खुल सकता है।

3) दीपक चाहर (MI)

IPL 2025

दीपक चाहर को उनकी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। वे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन अब IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। चोटों के कारण चाहर भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर हैं, लेकिन अगर वे इस सीजन में अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो वे भारतीय टीम में अपनी जगह दोबारा बना सकते हैं। मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के साथ खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण होगा।