IPL
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट है, जहां दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। इस टूर्नामेंट में कप्तानी की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि कप्तान ही अपनी टीम को रणनीति के साथ आगे बढ़ाते हैं। यहां हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बतौर कप्तान अपनी टीम को IPL खिताब जिताया है।

1. शेन वॉर्न

IPL
Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया। अपनी शानदार रणनीति और युवा खिलाड़ियों को गाइड करने की क्षमता के कारण शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को पहले ही सीजन में विजेता बना दिया।

2. एडम गिलक्रिस्ट

IPL
Adam Gilchrist

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स को IPL ट्रॉफी दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन कप्तानी के चलते डेक्कन चार्जर्स ने 2008 में सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद 2009 में खिताब पर कब्जा किया।

3. एमएस धोनी

IPL
MS Dhoni

‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर एमएस धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है। उनकी कप्तानी में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी पर कब्जा किया। उनकी मैच को पढ़ने की क्षमता और दबाव में शांत रहने का मिजाज उन्हें सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार करता है।

4. गौतम गंभीर

IPL
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया। उनकी आक्रामक कप्तानी और मैदान पर खिलाड़ियों को प्रेरित करने की कला ने KKR को एक मजबूत टीम में तब्दील कर दिया।

5. रोहित शर्मा

IPL
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 बार खिताब जीता है — 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020। रोहित की शांत नेतृत्व शैली और रणनीतिक सोच ने उन्हें IPL का मास्टरमाइंड बना दिया है।

6. डेविड वॉर्नर

IPL
David Warner

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को उनकी पहली IPL ट्रॉफी जिताई। वॉर्नर ने न केवल बेहतरीन कप्तानी की बल्कि उस सीजन में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम का नेतृत्व भी किया।

7. हार्दिक पांड्या

IPL
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या ने 2022 में पहली बार कप्तानी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को उनके डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया। उनकी आक्रामक कप्तानी और ऑलराउंड प्रदर्शन ने गुजरात को एक मजबूत टीम बना दिया।

8. श्रेयस अय्यर

IPL
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2024 में तीसरी बार IPL खिताब जीता। श्रेयस अय्यर ने ये खिताब जीतकर महान कप्तानों की सूची में अपना नाम शामिल किया जिन्होंने IPL जीता।

Read More:आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार्दिक पंड्या की जगह ये खिलाड़ी होगा कप्तान