IPL दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लीग मानी जाती है जिसकी तुलना इंग्लिश प्रीमियर लीग से की जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन कुछ पारियां अपनी विशालता के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। यहां हम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी 5 पारियों पर नजर डालते हैं।
1. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 175* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे, जो आज तक IPL इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इस पारी को लोग आज भी भूला नहीं पाए हैं।
2. ब्रेंडन मैक्कुलम

IPL के पहले मैच को सबसे यादगार बनाने के पीछे अगर किसी का हाथ हैं तो वो ब्रैंडन मैकुलम थे। उन्होंने IPL के पहले मैच में 73 गेंदों में 158 रनों की पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे, जो आईपीएल के उद्घाटन मैच में आई थी।
3. क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी सबसे बड़ी पारी 18 मई 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए, उन्होंने 70 गेंदों में नाबाद 140 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
यह भी पढ़े:IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीत चुकी है ये 5 टीमें, मुंबई और चेन्नई में कौन हैं आगे?
4. एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में 133* रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 19 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ये पारी काफी शानदार पारी रही थी।
5. केएल राहुल

केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी सबसे बड़ी पारी 24 सितंबर 2020 को किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेली थी। इस मैच में उन्होंने 69 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे।