इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी कप्तानी से अपनी टीमों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इनमें से कुछ ने सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं ऐसे शीर्ष पांच कप्तानों के बारे में जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व किया है।
1. महेंद्र सिंह धोनी (226 मैच)

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है, ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 226 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में CSK ने 5 बार IPL खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी IPL के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं।
2. रोहित शर्मा (158 मैच)

रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 158 मैचों में टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में MI ने 5 बार IPL खिताब जीता है। रोहित शर्मा का कप्तानी में जीत प्रतिशत काफी शानदार रहा है।
3. विराट कोहली (143 मैच)

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 143 मैचों में कप्तानी की है। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम कोई खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने टीम को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है। विराट कोहली की आक्रमक कप्तानी सभी को काफी पसंद आती थी।
यह भी पढ़े:IPL इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेल चुके हैं ये 5 बल्लेबाज, भारत का सिर्फ एक बल्लेबाज मौजूद
4. गौतम गंभीर (129 मैच)

गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते हुए 129 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में KKR ने 2 बार IPL खिताब जीता है। उसके अलावा गौतम गंभीर ने दिल्ली के लिए भी कप्तानी की हैं।
5. डेविड वॉर्नर (83 मैच)

डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 83 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में SRH ने 2016 में IPL खिताब जीता था। डेविड वॉर्नर IPL के विदेशी कप्तानों में सबसे सफल कप्तान रहे हैं।
यह भी पढ़े:IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीत चुकी है ये 5 टीमें, मुंबई और चेन्नई में कौन हैं आगे?