इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीगों में से एक है। 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से, इस लीग में कई टीमें शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं और कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं। आज हम उन टीमों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
1. मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने 5 बार खिताब जीता और सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में शीर्ष पर बनी हुई है। मुंबई इंडियंस ने IPL में सबसे ज्यादा 140 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस की ताकत उनकी संतुलित टीम और बेहतरीन रणनीति रही है।
2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे स्थिर और सफल टीमों में से एक रही है। सीएसके की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता और अनुभव है। चेन्नई सुपर किंग्स IPL का खिताब 5 बार जीत चुकी है और IPL में 130 मैच जीत चुके हैं।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली यह टीम 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। उसके बाद 2024 में तीसरी बार खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL में 110 मैच जीते हैं।
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

आरसीबी के पास विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन यह टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी। हालांकि, जीत के मामले में आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। आरसीबी ने IPL इतिहास में 105 मैच जीते हैं।
5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाने वाली यह टीम कई बार प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले कुछ वर्षों में इस टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दिल्ली केपिटल्स ने IPL में 100 मैच जीते हैं।
यह भी पढ़े:दिल्ली केपिटल्स ने आईपीएल 2025 से पहले अपने खेमे में शामिल किया ये खुंखार खिलाड़ी