महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों की बात करें तो कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। आइए नजर डालते हैं WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बल्लेबाजों पर।

1. एलिसे पेरी – 972 रन

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। पेरी ने अब तक 972 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और क्लास का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है। पेरी की बेहतरीन तकनीक और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें सबसे खास बनाती है। वे WPL में आरसीबी के लिए खेलती हैं।

2. मेग लैनिंग – 939 रन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग का नाम महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार है। लैनिंग ने WPL में 939 रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता उनकी पहचान है। वे दिल्ली की कप्तान हैं।

3. नेट साइवर-ब्रंट – 920 रन

इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर WPL में 920 रन बनाए हैं। साइवर की स्ट्राइक रेट और अहम मौकों पर जिम्मेदारी उठाने की क्षमता उन्हें इस सूची में खास स्थान दिलाती है। वे मुंबई इंडियंस की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

4. शेफाली वर्मा – 861 रन

भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WPL में 861 रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने की कला उन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाजों में शामिल करती है। शेफाली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बना चुकी है।

5. हरमनप्रीत कौर – 749 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL में 749 रन बनाए हैं। उनकी अनुभवी बल्लेबाजी और मैच जिताने की क्षमता ने उन्हें इस सूची में शामिल किया है। वे मुंबई इंडियंस की कप्तान हैं।

Read More:8 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स जिनकी पत्नियां हैं उम्र में उनसे बड़ी