यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए संभावित भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उनके भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। इसी बीच जायसवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस को एक बार फिर मैदान पर उनका जलवा देखने का मौका मिलेगा।
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई की टीम से जुड़ेंगे यशस्वी जायसवाल

चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित स्क्वाड से बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल अब मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से जुड़ने का फैसला कर चुके हैं। मुंबई की टीम 17 फरवरी से नागपुर में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ का सामना करने वाली है, और अब जायसवाल इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।
मुंबई की टीम पहले से ही इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही थी, और अब जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के जुड़ने से टीम की बल्लेबाजी और भी खतरनाक हो गई है। उनके अलावा, इस टीम में अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो मुंबई को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बना रहे हैं।
यशस्वी की वापसी से मिलेगा मुंबई को मदद

मुंबई की टीम अब तक रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब जब जायसवाल भी टीम में शामिल हो चुके हैं, तो यह टीम और भी खतरनाक नजर आ रही है। विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि विदर्भ के पास भी एक मजबूत टीम है और नागपुर की पिच उनके लिए मददगार साबित हो सकती है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की वापसी मुंबई को रणजी ट्रॉफी जीतने में मदद कर पाएगी या फिर विदर्भ की टीम उलटफेर कर फाइनल में जगह बना लेगी। 17 फरवरी से शुरू होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी बना आरसीबी का नया कप्तान, भविष्य के है सितारे