पदबंध की परिभाषा और भेद, प्रकार, उदाहरण | Padbandh ke bhed

पदबंध

भाषा की सार्थक लघुतम इकाई को शब्द कहा जाता है किंतु जब उन्हीं शब्दों को विभक्तियों के साथ वाक्य में प्रयोग किया जाता है तब वह शब्द पद कहलाते हैं।
कई पदों के योग से बने वाक्यांश जो एक ही पद का काम करते हैं उसे पदबंध या वाक्यांश ( phrase) कहते हैं।

पदबंध की परिभाषा और भेद

पदबंध के उदाहरण

1. सबसे तेज दौड़ने वाला धावक जीत गया।
2. यह लड़का अत्यंत विनम्र और परिश्रमी है।
उपर्युक्त वाक्य में गहरे काले छपे शब्द पदबंध हैं।
पहले वाक्य में ‘सबसे तेज दौड़ने वाला धावक’ में पांच पद हैं, किंतु वे मिलकर एक ही पद अर्थात् संज्ञा का कार्य कर रहे हैं।
दूसरे वाक्य में ’अत्यंत विनम्र और परिश्रमी’ में भी चार पद हैं किंतु वे मिलकर एक ही पद यानी विशेषण का काम कर रहे हैं।

पदबंध के भेद

पदबंध पांच प्रकार के होते हैं।
1. संज्ञा पदबंध
2. सर्वनाम पदबंध
3. विशेषण पदबंध
4. क्रिया पदबंध
5. क्रिया विशेषण पदबंध

1. संज्ञा पदबंध

किसी वाक्यांश का अंतिम या शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हों, तो उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं। जैसे →
(i) दो ताकतवर पहलवान इस भारी चीज को उठा पाए।
(ii) हाथी ने जंगल के राजा शेर को मार गिराया।
(iii) अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
(iv) आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया।
इन वाक्यों में गहरे काले छपे शब्द संज्ञा पदबंध है।

2. सर्वनाम पदबंध

किसी वाक्यांश का अंतिम या शीर्ष शब्द यदि सर्वनाम हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हों, तो उसे सर्वनाम पदबंध कहते हैं। जैसे →
i. मैं तुमसे कुछ पूछूंगा।
ii. चोट खाए तुम भला क्या खेलोगे।
iii. आपके दोस्तों में कौन साथ देगा।
इन वाक्यों में काले गहरे छपे शब्द विशेषण पदबंध है।

3. विशेषण पदबंध

जब किसी वाक्यांश का अंतिम या शीर्ष पद विशेषण होता है और अन्य पद उसी पर आश्रित हों, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं। जैसे →
i. धीमी चलने वाली ट्रेनें प्राय: जल्दी से पहुंचती हैं।
ii. मोटा आदमी हॅंस पड़ा।
iii. उसका सेवक अत्यंत फुर्तीला और आज्ञाकारी है।
iv. मेरे बगीचे में दो नीले फूल हैं।
इन वाक्यों में काले गहरे छपे शब्द विशेषण पदबंध है।

4. क्रिया पदबंध

जब किसी पदबंध (वाक्यांश) में मुख्य क्रिया पहले तथा उसके बाद अन्य क्रियाएं मिलकर एक संपूर्ण वाक्य बनाती हैं। यही क्रिया पदबंध कहलाता है। जैसे →
i. शीला विद्यालय की ओर आई होगी
ii. मुझे रामू छत से दिखाई दे रहा है
iii. जब वह स्टेशन पहुंचा तब गाड़ी चल रही थी
इन वाक्यों में गहरे काले छपे शब्द क्रिया पदबंध है।

5. क्रिया विशेषण पदबंध

यदि किसी अकेले क्रिया विशेषण पद के स्थान पर एक से अधिक क्रिया विशेषण पद मिलकर ‘पदबंध’ के रूप में आते हैं और क्रिया की विशेषता बताने का कार्य करते हैं। उसे क्रिया विशेषण पदबंध कहते हैं। जैसे →
(i) राधिका धीरे-धीरे चलते हुए वहां पहुंची।
(ii) लोगों ने चोर को पीट-पीटकर मारा।
(iii) छात्र अध्यापक से शिकायत धीमी आवाज से कर रहे थे।
इन वाक्यों में गहरे काले छपे शब्द क्रिया विशेषण पदबंध हैं

पद परिचय या पदबंध से संबंधित प्रश्न उत्तर

1. पद किसे कहते हैं?

भाषा की सार्थक लघुतम इकाई को शब्द कहा जाता है किंतु जब उन्हीं शब्दों को विभक्तियों के साथ वाक्य में प्रयोग किया जाता है तब वह शब्द पद कहलाते हैं।

2. पदबंध कितने प्रकार के होते हैं?

1. संज्ञा पदबंध
2. सर्वनाम पदबंध
3. विशेषण पदबंध
4. क्रिया पदबंध
5. क्रिया विशेषण पदबंध

3. पदबंध के उदाहरण हैं?

1. सबसे तेज दौड़ने वाला धावक जीत गया।
2. यह लड़का अत्यंत विनम्र और परिश्रमी है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *